भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मानव सुथार ने इंटरनेशनल क्रिकेट के डेब्यू मैच में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में कुल 7 विकेट लिए झटके और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। भारतीय टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए मैच के एक पारी और 300 रन से जीत दर्ज करने सफल हुई है। जो टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत भी है। इस कड़ी में हम आपको उन भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है।

इन भारतीय गेंदबाजों ने अपने डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया है

3. आरपी सिंह (बनाम पाकिस्तान, 2006)

भारत और पाकिस्तान के बीच 2006 में फैसलाबाद में खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। इसी मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान की पहली पारी में 25 ओवर में 89 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 1 विकेट हासिल किया था। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए आरपी सिंह को इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

2. रविचंद्रन अश्विन (बनाम वेस्टइंडीज, 2011)

रविचंद्रन अश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में टेस्ट करियर का डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में 81 रन देकर 3 विकेट  हांसिल किए और दूसरी पारी में 47 रन देकर 6 विकेट हासिल किया था। अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यह मैच 5 विकेट से जीता था। पूरे मैच में 9 विकेट लेने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।

1. मानव सुथार (बनाम अफगानिस्तान, 2026)

बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच के दूसरे दिन अब्दुल मलिक (16), रहमानुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (3) को आउट किया। इसके बाद तीसरे दिन के पहले सत्र में उन्होंने शराफुद्दीन अशरफ (11), रहमत शाह (60) और मोहम्मद सलीम साफी (0) का विकेट लेकर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को बड़ा झटका दिया।

सुथार ने पहली पारी में 22 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में भी उन्होंने 1 विकेट हासिल किया और मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। इस वजह इस मुकाबले में मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version