क्रिकेट में अब रिटायरमेंट मजाक बन चुका है, क्योंकि खिलाड़ी एक बार जल्दबाजी में संन्यास ले लेते हैं और उसके बाद जब मन करता है तो वापस आ जाते हैं।
पिछले कुछ सालों में कई खिलाड़ियों ने ऐसा किया है, जो कि आगे आने वाली पीढ़ी के लिए गलत संदेश भी दे रहा है। इसी बीच इंग्लैंड के एक खिलाड़ी ने संन्यास से वापसी का फैसला लिया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी?
मोईन अली ने लिया रिटायरमेंट से यू-टर्न

आपको बता दें कि इंग्लैंड के दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने साल 2024 के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, ताकि वह फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट खेल सकें, लेकिन अब वह एक बार फिर से घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं।
मोईन ने अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार किया है और उसके बाद ही उन्होंने वापसी का फैसला लिया है। वह इस बार घरेलू सीजन में फिर से लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। यही नहीं, इसके अलावा वह द हंड्रेड के ऑक्शन में भी हिस्सा लेंगे।
पिछले सीजन मोईन द हंड्रेड में नहीं खेले थे। उन्होंने बीच में ही घरेलू सीजन छोड़कर कनाडा सुपर 60 और कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की तरफ से हिस्सा लिया था, जिसके चलते उन्होंने द हंड्रेड मिस कर दी थी। वारविकशायर के लिए मोईन ने 8 मैच खेले थे।
मोईन ने बदली काउंटी टीम, यॉर्कशायर का बने हिस्सा
हालांकि इस बार मोईन ने अपना फैसला बदला है, बल्कि उन्होंने अपनी टीम भी चेंज की है। अली यॉर्कशायर के लिए इस बार काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर ने पिछले साल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की लीग क्रिकेट में खेलने के लिए एनओसी पॉलिसी के चलते संन्यास लिया था। लेकिन अब चीजें काफी बदलती हुई नजर आ रही हैं, जिसके चलते उन्होंने वापसी का निर्णय लिया है।
आदिल रशीद के साथ खेलते हुए आएंगे नजर
काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर मोईन अली की तीसरी टीम होगी। इससे पहले वह वॉर्सेस्टरशायर और वारविकशायर के लिए खेल चुके हैं। अली को इस टीम में उनके इंग्लैंड साथी आदिल रशीद का साथ मिलेगा, क्योंकि वह भी इसी टीम से खेलते हैं। टी20 ब्लास्ट में वह एक बार फिर अपना जौहर दिखाना चाहेंगे।







