Friday, February 20

टी20 क्रिकेट हो या फिर वनडे फॉर्मेट हर किसी में मेडन ओवर डालना काफी मुश्किल होता हैं। हालिया समय में जिस तरह से खेल खेला जा रहा हैं उसमें कुछ गेंदे लगातार डॉट डालना भी मुश्किल हो जाता हैं मेडन ओवर डालना तो अब बहुत दूर का खेल लगता हैं।

आज के समय में तो वनडे मैच में 2 या 3 ओवर मेडन डालना भी काफी बड़ी बात होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा ओवर मेडन फेंकने का रिकॉर्ड किसके नाम पर हैं। कुछ गेंदबाज तो ऐसे हैं जिन्होंने एक मैच में ही 8 ओवर मेडन फेंक रखे हैं। तो चलिए जानते हैं उन गेंबाजो के बारे में।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज

1. बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) India – 8 मेडन

Bishan Singh Bedi
Bishan Singh Bedi

महान भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज़ों की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके नाम एक ही वनडे मैच में आठ मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड है। हालाँकि, उन्होंने यह उपलब्धि तब हासिल की थी जब वनडे फॉर्मेट 60 ओवरों का खेला जाता था। उस समय धाकड़ स्पिन गेंदबाज ने 12 ओवर में से 8 ओवरों में एक भी रन नहीं दिया था।

2. फिल सिमंस (Phil Simmons)  WestIndies – 8 मेडन

Phil Simmons
Phil Simmons

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिल सिमंस वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। सिमंस ने बिशन सिंह बेदी के बराबर ही मेडन ओवर फेंके हैं। उन्होंने एक वनडे मैच में आठ मेडन ओवर भी फेंके थे। हालाँकि, सिमंस ने उस मैच में केवल 10 ओवर ही फेंके थे।

3. रिचर्ड हैडली (Richard Hadlee) New Zealand – 6 मेडन

Richard Hadlee
Richard Hadlee

न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। यह दिग्गज गेंदबाज अपने इशारों पर बल्लेबाजों को नचाता था। अपनी गेंदबाजी के दम पर कई मैच उन्होंने कई मैच कीवी टीम को जीता रखे हैं। अपने 12 ओवरों के स्पेल में छह मेडन ओवर फेंके।

4. जॉन स्नो (John Snow) England – 6 मेडन

John Snow
John Snow

इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जॉन स्नो वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज़ों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 12 ओवरों में छह मेडन ओवर फेंके हैं। इस तेज गेंदबाज ने भलके ही ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं लेकिन उसके बाद भी उनके नाम यह ख़ास उपलब्धि दर्ज हैं।

बताते चलें, कि वनडे क्रिकेट के एक मैच में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड तब का हैं जब मुकाबले 60 ओवर के खेले जाते थे और गेंदबाजी लिमिट 12 ओवर होती थी। हालाँकि अब मैच 50 ओवरों के होते हैं और गेंदबाज अधिकतम 10 ओवर ही फेंक सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version