Wednesday, June 10

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जो भी यह मैच जीतेगा वह यह सीरीज़ भी जीत जाएगा। टीम इंडिया के ऊपर इस मैच में काफी दबाव है। भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, इस सीरीज़ में वह उससे बचना चाहेगी। वाइजैग में दो सालों के बाद कोई वनडे मैच खेला जा रहा है। आखिरी बार इस ग्राउंड पर खेले गए मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। तो चलिए जानते हैं कि वाइजैग में किन गेंदबाजों ने सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं।

विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

5. अमित मिश्रा (Amit Mishra)

Amit Mishra
Amit Mishra

टीम इंडिया के लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा वाइजैग में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने यहाँ पर सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है, उसमें उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2016 में खेले गए मैच में पंजा खोला था। उनके इस प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम मैच जीतने में सफल हुई थी।

अमित मिश्रा ने वाइजैग में सिर्फ 1 मैच खेला है जिसमें 3.60 की औसत और 7 के स्ट्राइक रेट से 5 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 18 रन देकर 5 विकेट लेना है।

4. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)

Mohammed Shami
Mohammed Shami

टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी के दम पर बहुत से मैच जिताने में मदद की है। उन्होंने बड़े टूर्नामेंट और मैचों में अपनी गेंदबाजी के बलबूते पर भारतीय टीम को जीत का रास्ता दिखाया है।

शमी ने वाइजैग में 4 मुकाबले खेले हैं और उस दौरान उन्होंने 30.33 की औसत और 27.50 की स्ट्राइक रेट से 6 विकेट लेने में सफलता पाई है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 39 रन देकर 3 विकेट लेना है।

3. आशीष नेहरा (Ashish Nehra)

Ashish Nehra
Ashish Nehra

टीम इंडिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का भी वाइजैग में प्रदर्शन काफी शानदार है। उन्होंने अपनी अंदर आती हुई गेंद से बड़े से बड़े बल्लेबाजों को तंग किया है।

आशीष नेहरा ने विशाखापत्तनम में 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 21.50 का और स्ट्राइक रेट 20.00 का था। उनका बेस्ट प्रदर्शन 72 रन देकर 4 विकेट लेना है।

2. रवि रामपॉल (Ravi Rampaul)

Ravi Rampaul
Ravi Rampaul

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपॉल वाइजैग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने भले ही इस ग्राउंड पर ज्यादा मैच नहीं खेले हैं लेकिन उनका प्रदर्शन काफी शानदार है।

रवि रामपॉल ने 2 मैचों में 20.33 की एवरेज और 20 के स्ट्राइक रेट से 6 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 60 रन देकर 4 विकेट है।

1. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव वाइजैग में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने अपनी करिश्माई स्पिन से बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त किया है। इस समय भी वह काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी विकेट tally बढ़ा सकते हैं।

कुलदीप यादव ने 4 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.22 का और स्ट्राइक रेट 20 का रहा है।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version