Chess: मध्य प्रदेश के छोटे से शहर सागर में रहने वाले सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने दुनिया को अपने खेल से हैरान कर दिया है। क्यूंकि वह मात्र तीन साल सात महीने और 13 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के फीडे रैपिड रेटेड खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इस समय उनकी यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं है बल्कि इस बात का संकेत भी है कि भारत में नई पीढ़ी शतरंज की दुनिया में क्रांति ला रही है। इसके अलावा अगर उनकी यह गति बनी रही तो भविष्य में सर्वज्ञ बड़े टूर्नामेंट्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आ सकते हैं।

सर्वज्ञ कुशवाहा बने सबसे कम उम्र के रैपिड रेटेड खिलाड़ी :-

एक तरफ जहां तीन साल के बच्चे खिलौनों में फर्क नहीं कर पाते हैं तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के छोटे से शहर सागर में रहने वाले सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने पूरी दुनिया को अपने चेस के खेल से हैरान कर दिया है। क्यूंकि इस समय वह मात्र तीन साल सात महीने और 13 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे कम उम्र के फीडे रैपिड रेटेड खिलाड़ी बन गए हैं।

Sarvagya Singh Kushwaha
Sarvagya Singh Kushwaha

इसके चलते हुए अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की दिसंबर रेटिंग सूची में सरवज्ञ को 1572 की रैपिड रेटिंग मिली है, जो की उनके आयु वर्ग के बच्चों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। वहीं उनसे पहले यह रिकॉर्ड अनिश सरकार के नाम पर था। क्यूंकि उन्होंने पिछले साल तीन साल 10 महीने की उम्र में फीडे रेटिंग हासिल की थी। लेकिन अब सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने उससे भी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है।

मोबाइल से दूर रखने के लिए शुरू किया था सफर :-

Sarvagya Singh Kushwaha
Sarvagya Singh Kushwaha

इसके अलावा सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा की शतरंज की यात्रा भी काफी दिलचस्प है। क्यूंकि उनके माता-पिता ने उन्हें मोबाइल से दूर रखने के लिए शतरंज सिखाना शुरू किया था। इसके बाद धीरे-धीरे इस खेल में उनकी रुचि बढ़ती गई और वह ज्यादा अभ्यास करने लगे। इसके चलते हुए कुछ महीनों के भीतर सर्वज्ञ ने इतनी महारत हासिल कर ली थी कि उनके माता-पिता ने उनको प्रतियोगिताओं में भाग दिलाना शुरू कर दिया था।

सर्वज्ञ ने कई अनुभवी खिलाड़ियों को हराया :-

इसके अलावा सितंबर में आयोजित 24वें आरसीसी रैपिड रेटेड कप में सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने पहली बार प्रतिस्पर्धा की और 1542 रेटिंग वाले खिलाड़ी को हराकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खिंचा था। वहीं तब यह प्रतियोगिता मंगलूरू में आयोजित की गई थी। इसके बाद फिर उन्होंने अक्तूबर में दूसरी रैपिड रेटिंग ओपन प्रतियोगिता (खंडवा) में 1559 रेटिंग वाले खिलाड़ी को भी हरा दिया था।

chess
chess

इसके बाद फिर उन्होंने नवंबर में भी छिंदवाड़ा और इंदौर में खेली गई दो प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। तब वहां पर भी उन्होंने कई अनुभवी खिलाड़ियों को हराते हुए अपने लिए आधिकारिक रेटिंग हासिल की थी। इस बीच सबसे खास बात यह रही थी कि फीडे रेटिंग पाने के लिए कम से कम एक रेटेड खिलाड़ी को हराना होता है। लेकिन इस दौरान खेलते हुए सर्वज्ञ सिंह कुशवाह ने तीन खिलाड़ियों को हराया है।

सर्वज्ञ है भारत की बढ़ती चेस ताकत का नया चेहरा :-

chess
chess

इसके अलावा इस मौजूदा समय में सर्वज्ञ सिंह कुशवाह की यह उपलब्धि भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्यूंकि इस समय वर्तमान में भारत के डी. गुकेश विश्व चैंपियन हैं और दिव्या देशमुख वुमेंस वर्ल्ड कप विजेता हैं। इसके अलावा अब सर्वज्ञ सिंह कुशवाह जैसे नए टैलेंट यह साबित कर रहे हैं कि भारत भविष्य में भी शतरंज की दुनिया में अपना दबदबा बनाए रखेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version