Friday, February 27

पड़ोसी देश बांग्लादेश से इस वक्त क्रिकेट के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष पद में अब बदलाव देखने को मिल सकता है। करीब 12 साल के लंबे अंतराल के बाद माना जा रहा कि वहां के क्रिकेट बोर्ड में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान समय में नजमुल हसन (बीसीबी) के अध्यक्ष है और वो अब अपने पद से इस्तीफा देने का भी मन बना चुके हैं। इसके अलावा हाल में बांग्लादेश में आम चुनाव भी संपन्न हुए हैं। इन चुनावों में नजमुल ने शेख हसीना की पार्टी से चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। अब नजमुल को बांग्लादेश का खेल मंत्री बना दिया गया है। ये ही कारण है कि वो इस नई जिम्मेदारी पर ध्यान देने चाहते हैं और (बीसीबी) के पद से आजाद होना चाहते हैं।

2025 में होगा क्रिकेट बोर्ड का चुनाव

पीटीआई में दिए गए बयान के अनुसार नजमुल हसन ने बताया है कि मैं दोनों पदों पर बने रह सकता हूं, मंत्री पद हासिल करने और बीसीबी के पद से हटने के बीच कोई संबंध नहीं है। क्योंकि पहले भी कई मंत्री इस तरह की भूमिका निभा रहे थे। दूसरे देशों में भी ऐसा होता है और यह किसी भी प्रकार का मुद्दा नहीं है। गौरतलब है कि साल 2012 में नजमुल ने (बीसीबी) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई थी। इसके बाद 7 जनवरी के दिन आम चुनाव हुए और उन्होंने किशोरगंज-6 से चुनाव लड़ते हुए एक बड़ी जीत भी दर्ज की थी। बाद में उन्हें युवा व खेल मंत्री के पद की भी जिम्मेदारी दी गई थी। इन सब के बाद अब बांग्लादेश में (बीसीबी) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अगले साल यानी 2025 में होने वाले हैं। इसी साल बाग्लादेश के क्रिकेट बोर्ड में उनका नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

अब यदि वर्तमान (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन इस कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ने का फैसला करते हैं तो ऐसे में उन्हें अंतर्राष्ट्रिय क्रिकेट परिषद (ICC) से बात करनी होगी। बता दें आईसीसी के नियम के अनुसाल यदि किसी व्यक्ति को क्रिकेट बोर्ड की कोई गवर्निंग बॉडी चुनी जाती है तो उसे अपना कार्यकाल पूरा करना होता है। इस स्थिति में नजमुल को साल 2025 के अक्टूबर महीने तक इस पद पर बना रहना होगा।

ये भी पढ़ें: पूर्व कप्तान भूटिया ने भारत का बढ़ाया हौसला, कहा- टीम करेगी अच्छा प्रदर्शन

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version