NEP Vs WI: इस मौजूदा समय में नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए अब इन दोनों टीमों के बीच शारजाह में दूसरा टी 20 मैच खेला गया था। वहीं अब इन तीन मैचों की सीरीज में नेपाल क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज टीम को हराकर ऐतिहासिक 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

इसके अलावा यह किसी पूर्ण सदस्य देश पर नेपाल क्रिकेट टीम की पहली सीरीज जीत भी है। इसके अलावा इन 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच भी नेपाल की टीम ने 19 रनों से जीत लिया था। इसके बाद अब दूसरे मैच में भी नेपाल टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में उन्होंने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम केवल 83 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

इस तरह रही नेपाल टीम की पारी :-

इस मैच में टॉस जीतकर नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं एक समय इस मैच में नेपाल टीम का स्कोर 43/3 था। लेकिन इसके बाद बल्लेबाज आसिफ शेख और संदीप जोरा ने शानदार अर्धशतक लगाए।

Aasif Sheikh
Aasif Sheikh

इस मैच में शेख 46 गेंदों पर 68 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे थे। जबकि जोरा ने मात्र 39 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं इस मैच में जोरा के बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के भी आए। इन दोनों बल्लेबाजों की पारी के चलते हुए नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया था।

नेपाल टीम ने की शानदार गेंदबाजी :-

इसके बाद नेपाल की टीम से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। क्यूंकि उनके बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू पारी की शुरुआत में ही बोल्ड हो गए थे। इस पूरे मैच में यह टीम काफी संघर्ष करती हुई दिखाई दी।

Kushal Bhurtel
Kushal Bhurtel

इसके चलते हुए यह कैरेबियाई टीम 17.1 ओवर में केवल 83 रन पर ही ऑलआउट हो गई। वहीं इस मैच में नेपाल टीम के लिए मोहम्मद आदिल आलम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। जबकि अन्य गेंदबाज कुशल भुर्टेल ने 3 विकेट लिए थे। वहीं दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी एक विकेट लिया।

नेपाल क्रिकेट टीम ने बनाए कई रिकॉर्ड :-

nepal cricket team
nepal cricket team

नेपाल क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज की टीम पर 90 रनों की रिकॉर्ड-तोड़ जीत दर्ज की है। वहीं नेपाल की टीम ने किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ अपनी पहली टी-20 सीरीज जीत हासिल की। जबकि वेस्टइंडीज का 83 रन का स्कोर अब किसी पूर्ण सदस्य टीम का किसी एसोसिएट देश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम स्कोर भी बन गया है। इसके अलावा नेपाल का किसी पूर्ण सदस्य के खिलाफ जीत का अंतर (रनों के अंतर से) भी किसी एसोसिएट देश के लिए अब तक का सबसे बड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version