Tuesday, February 24

Pahalgam terrorist attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पर्यटकों को निशाना बनाकर की गई इस कायराना हरकत में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना को लेकर खेल जगत में भी गहरा आक्रोश है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Gautam Gambhir & Rohit Sharma
Gautam Gambhir & Rohit Sharma/Getty Images

गंभीर ने सोशल मीडिया पर भावुक होते हुए लिखा, “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत हमला करेगा।”

शुभमन गिल, युवराज और सहवाग भी हुए भावुक

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने लिखा, “दिल टूट गया है। इस तरह की हिंसा के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।”
पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कहा, “मानवता पर हमला हुआ है, हमें एकजुट होकर खड़े होना होगा।”  तो वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया, “यह निंदनीय हमला है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

आकाश चोपड़ा बोले अपराधियों को मिले सज़ा

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, “यह अकल्पनीय अत्याचार है। उम्मीद है अपराधियों और उनके समर्थकों को सज़ा मिलेगी।”

मोदी ने स्थगित की सऊदी यात्रा, शाह पहुंचे कश्मीर

Pahalgam terrorist attack
Pahalgam terrorist attack/Getty Images

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सऊदी अरब यात्रा बीच में ही रद्द कर दी और तुरंत भारत लौट आए। गृह मंत्री अमित शाह मौके पर पहुंच चुके हैं। मोदी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version