Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए, इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट के चौथे दिन एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। टेस्ट फॉर्मेट के रन मशीन बल्लेबाज जो रूट ने गुरुवार को हैरी ब्रूक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 454 रन की साझेदारी की, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुका है।

1877 में इस प्रारूप की शुरुआत के बाद से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार था कि, दो बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए साझेदारी करते हुए 450 या उससे ज्यादा रन बनाए। बता दें कि, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स और शॉन मार्श ने 449 रन बनाए थे। दोनों खिलाड़ियों ने साल 2015 में होबार्ट में यह साझेदारी की थी।

ब्रूक और रूट (Joe Root and Harry Brook) की 454 रनों की साझेदारी घर से बाहर टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए किसी भी जोड़ी द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी (451) साल 1934 में ऑस्ट्रेलिया के बिल पोंसफोर्ड और डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में की थी।

हालाँकि, टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 624 रन की साझेदारी की थी।

जो रूट और हैरी ब्रुक ने की इंग्लैंड के लिए की सबसे बड़ी साझेदारी

PAK vs ENG:PAK vs ENG: Joe Root and Harry Brook pair created history
PAK vs ENG- Joe Root and Harry Brook pair created history/ © Getty Images

पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में चल रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से जो रूट और हैरी ब्रुक (Joe Root and Harry Brook) ने 454 रनों की साझेदारी करते हुए 67 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

इससे पहले 1957 में बर्घिंगम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल गए टेस्ट मैच में पीटर मे और कॉलिन कौड्री ने 411 रनों की साझेदारी की थी।उनके अलावा, जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन 2016 में 399 रनों की और 1938 में द ओवल के मैदान में लियोनोर्ड हटन और मौरिस लियलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 392 रनों की साझेदारी की थी। 

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारियां

PAK vs ENG: Joe Root and Harry Brook pair created history
Joe Root and Harry Brook pair created history/ © Getty Images

हैरी ब्रुक और जो रूट (Joe Root and Harry Brook) ने पाकिस्तान के खिलाफ 454 रनों की साझेदारी करके टेस्ट फॉर्मेट में एक और रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में अब इंग्लैंड की टीम इस मामले में चौथे नंबर पर पहुँच गई है।

इससे पहले साल 2006 कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच में महिला जयवर्धने और कुमार संगकारा के बीच 624 रनों की साझेदारी हुई थी। उसके अलावा, 1957 में भी भारत के खिलाफ ही श्रीलंकाई बल्लेबाज महिला जयवर्धने और महानामा के बीच 576 रनों की साझेदारी की गई थी।

इस मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन क्रो और एंड्रयू जोन्स के बीच 467 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। यह मुकाबला 1999 न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच वेलिंगटन के मैदान पर खेला गया था।     

  • 624 – महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (श्रीलंका) बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलंबो, 2006
  • 576 – सनथ जयसूर्या और रोशन महानामा (श्रीलंका) बनाम भारत, कोलंबो, 1997
  • 467 – मार्टिन क्रो, एंड्रयू जोन्स (न्यूजीलैंड) बनाम श्रीलंका, वेलिंगटन, 1999
  • 454 – जो रूट और हैरी ब्रुक (इंग्लैंड) बनाम पाकिस्तान, मुल्तान, 2024

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version