Wednesday, June 10

Google News Sports Digest Hindi

Rafael Nadal retirement: स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने गुरूवार को प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि वह नवंबर में डेविस कप फाइनल (Davis Cup Final) के बाद संन्यास ले लेंगे। नडाल ने अपने रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

राफेल नडाल के करियर पर एक नजर 

स्पेन के राफेल नडाल (Rafael Nadal) महान टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 3 साल की उम्र में ही अपने हाथों में रैकेट को थाम लिया था। बता दें कि, जब वह 8 साल के थे, तब उन्होंने अंडर-12 आयु वर्ग का खिताब जीत लिया था और उसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और नतीजा यह रहा कि आज पूरे वर्ल्ड में उनका नाम मशहूर है।

हालाँकि, राफेल नडाल का करियर इंजरी से भरा रहा है। उन्हें हर दूसरे या तीसरे साल किसी ना किसी तरह की इंजरी हो जाती थी। नडाल के करियर में 16 बड़ी इंजरी का सामना करना पड़ा। इन चुनौतियों के बीच वह टेनिस खेलते रहे और खिताब अपने नाम करते रहे। चोट के कारण उन्हें 2023 के फ्रेंच ओपन मिस करना पड़ा था। वहीं 2024 में पहले राउंड में हारकर बाहर हो गए थे। उन्होंने आखिरी फ्रेंच ओपन 2 साल पहले 2022 में जीता था।

Spanish Legend Rafael Nadal Announced His Retirement
Spanish Legend Rafael Nadal Announced His Retirement/© Getty Images

नडाल ने अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते ही हैं, बल्कि उनके नाम सबसे ज़्यादा 14 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यह भी बता दें कि, 12 साल की उम्र तक नडाल टेनिस और फुटबॉल दोनों खेलते थे, लेकिन उनके चाचा टोनी नडाल चाहते थे कि, वह टेनिस में ही अपना करियर बनाएँ। नडाल के चाचा टोनी भी एक जाने-माने फुटबॉलर थे।

राफेल नडाल को करना पड़ा मुश्किलों का सामना 

नडाल को करियर के शुरुआत में उन्हें एल्बो इंजरी हो गई थी। तब वह सिर्फ 16 साल के थे, 2003 में लगी इस चोट की वजह से उन्हें फ्रेंच ओपन से बाहर होना पड़ा था। बाद में अपने करियर के दौरान उन्होंने इस खिताब को 14 बार अपने नाम किया। 2004 में उन्हें दो बार स्ट्रेस फ्रैक्चर जैसी बड़ी इंजरी हुई। इसकी वजह से उन्हें फ्रेंच ओपन और विम्बलडन से बाहर होना पड़ा था, राफेल नडाल स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरे तो 2006 में उनके पांव में इंजरी हो गई। वहीं 2009 में उन्हें घुटने की चोट का सामना करना पड़ा था। इस तरह उन्हें पूरे करियर कई बड़ी चोट का सामना करना पड़ा। 

रोजर फेडरर ने की राफेल नडाल की सराहना, कही बड़ी बात: 

Roger Federer becomes emotional on Rafael Nadal retirement
Roger Federer becomes emotional on Rafael Nadal retirement

रोजर फेडरर ने उनकी इस उपलब्धि को खेल में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक कहा, नडाल सिंगल में करियर गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले केवल तीन मेंस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2010 में मेंस सिंगल करियर ग्रैंड स्लैम जीता था और ऐसा करने वाले वे ओपन एरा में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए थे। 

Rafael Nadal ने एक इमोशनल वीडियो जारी करते हुए सभी फैंस को कहा शुक्रिया

राफेल नडाल ने अपने वीडियो में कहा:

मैं आपको यह बताने आया हूं कि मैं प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। पिछले कुछ साल मेरे लिए बहुत ही मुश्किल भरे रहे हैं, खास तौर पर पिछले दो साल। उन्होंने यह भी बताया कि, डेविस कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा जो उनके देश स्पेन में ही खेला जाएगा। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version