Pakistan vs West Indies: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को तीसरे टी-20 मैच में 13 रनों से हराकर एक रोमांचक जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए पाकिस्तान की टीम ने 2-1 से सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। इस अंतिम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने काफी शानदार बैटिंग की थी। इसके बाद फिर उनके लिए रही सही कसर गेंदबाजों ने पूरी कर दी और मैच को जीत लिया।
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 12 रनों से हराया :-
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 189 रन बनाए। इसके बाद मिले 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई कैरेबियाई टीम को भी सधी हुई शुरुआत मिली थी। इस मैच में खेलते हुए वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। इसके बाद फिर कैरेबियाई टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 13 रन से मैच हार गई।

वेस्टइंडीज टीम के लिए सबसे बड़ी पारी सलामी बल्लेबाज एलिक एथांजा ने 60 रन की खेली। उनकी यह पारी 40 गेंदों पर आई। उनके अलावा बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने 35 गेंदों पर 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम 6 विकेट के नुकसान पर केवल 176 रन ही बना पाई। वहीं इसके चलते हुए वेस्टइंडीज की टीम 13 रनों से मैच को हार गई।
पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने बनाए 189 रन :-
इस बीच अगर मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो अंतिम और तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। तब पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। तब इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े।

वहीं इसके बाद कोई दूसरा बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सका। इसके चलते हुए पाकिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 189 रन बोर्ड पर लगाए। इस बीच पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शाहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के भी आए। जबकि अन्य बल्लेबाज साइम आयुब ने 49 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के आए।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







