Thursday, February 26

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड टीम के बीच खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टेस्ट क्रिकेट के कई रिकॉर्ड टूटे और कई नए कीर्तिमान बने हैं। वहीं इस पूरी सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। इसके चलते हुए अब ओवल टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 49 साल पुराना एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। क्यूंकि इस पूरी टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बैट्समैनों को मिलाकर कुल 9 बल्लेबाजों ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

भारत-इंग्लैंड सीरीज ने तोड़ा इन दो टेस्ट सीरीज का रिकॉर्ड :-

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास अभी तक इससे पहले किसी एक टेस्ट सीरीज में संयुक्त रूप से साल 1975-76 में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई सीरीज और साल 1993 में हुई एशेज सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 400 प्लस रन बनाए थे।

mohammed siraj
mohammed siraj

तब इन दोनों ही टेस्ट सीरीज में कुल 8 बल्लेबाजों ने 400 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही यह टेस्ट सीरीज पहले नंबर पर पहुंच गई है। क्यूंकि इस सीरीज में दोनों टीमों की तरफ से कुल 9 बल्लेबाजों ने 400 प्लस रन बनाने का कीर्तिमान भी बना दिया है।

इन 9 बल्लेबाजों ने रचा है कीर्तिमान :-

इस जारी टेस्ट सीरीज में भारत की तरफ से कुल 5 बल्लेबाजों ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है। जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से उनके सबसे अनुभवी बल्लेबाज जो रूट, जेमी स्मिथ, हैरी ब्रूक और बेन डकेट ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया है।

Joe Root
Joe Root

इसके अलावा इस जारी टेस्ट सीरीज में शतकों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। वहीं भारत आउट इंग्लैंड के बीच खेली जा रही इस टेस्ट सीरीज में अभी तक कुल 21 शतक लगाए जा चुके हैं। इसके चलते हुए इस ओवल टेस्ट मैच की अपनी दूसरी पारी में हैरी ब्रूक और जो रूट ने शतक लगाया है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक पहली बार किसी एक सीरीज में इतने शतक लगे हैं।

एक टेस्ट सीरीज में 400 प्लस रन बनाने वाले सर्वाधिक बल्लेबाज :-

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज :- 9 बल्लेबाज (साल 2025)

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज :- 8 बल्लेबाज (साल 1975-76)

एशेज सीरीज :- 8 बल्लेबाज (साल 1993)

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version