Thursday, March 19

Google News Sports Digest Hindi

पाकिस्तान ने मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच (PAK vs ENG 2nd Test) के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है, जिसमें चार बदलाव किए गए हैं। इस प्लेइंग इलेवन में अबरार अहमद को जगह नहीं मिली है, क्योंकि वह डेंगू बुखार से पीड़ित थे।

पहले टेस्ट में बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान ने लेफ्ट आर्म स्पिनर नोमान अली और ऑफ स्पिनर साजिद खान दोनों की प्लेइंग इलेवन में वापसी कराई है। उनके अलावा, 36 वर्षीय लेग स्पिनर जाहिद महमूद जो इंग्लैंड के खिलाफ इससे पहले दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, को भी जगह दी गई है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि उनके द्वारा चुने गए स्पिनरों में से किसी की टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी औसत 30 से कम नहीं है।

दूसरी ओर, पहले टेस्ट के मुकाबले दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ ख़ास बदलाव नहीं किया है। सिर्फ क्रिस वोक्स की जगह कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की जगह मैथ्यू पॉट्स की वापसी हुई है। इंग्लैंड ने अपने बॉलिंग अटैक में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर रखे हैं।

बाबर आजम की जगह कामरान गुलाम टेस्ट करेंगे डेब्यू

Kamran Ghulam
Kamran Ghulam

पिछली कई पारियों में फ्लॉप होने से नाराज पीसीबी की सलेक्शन कमेटी ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कई सारे बदलाव किए, जिसके फलस्वरूप अनुभवी बाबर आजम (Babar Azam) को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इसके अलावा, घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया था।

शान मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने बाबर आजम के बाहर होने के 29 वर्षीय बैटिंग ऑलराउंडर कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। वह 15 अक्टूबर से इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में शुरू होने वाले मुकाबले में अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे।

Shan Masood- Captain Shan Mashud Gave Emotional Statement After Pakistans Defeat
Shan Masood/ Getty Images

गौरतलब हो कि, कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) ने अपने करियर में 59 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसकी 98 पारियों में उन्होंने 49.17 की औसत से 4377 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 20 अर्धशतक भी निकले हैं।

PAK vs ENG 2nd Test के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI

अब्दुल्ला शफीक, साइम अयूब, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, साऊद शकील (उप-कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान, जाहिद महमूद।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें। 

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version