ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जा रही है। पहले मैच में पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज करके सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच आप कैसे और कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 4:00 बजे और मुकाबला 4:30 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मैच का फॉर्मेट?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। पाकिस्तानी टीम 1-0 से सीरीज में आगे चल रही हैं।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के होस्टिंग राइट्स भारत में किसी भी टीवी चैनल के पास नहीं हैं। पिछले कुछ समय से ही भारत में पाकिस्तान के मैच प्रसारित नहीं होते हैं। पाकिस्तान में इसे टेन स्पोर्ट्स एचडी पर दिखाया जाएगा।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में किसी भी एप पर नहीं की जाएगी। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा। वहीं अगर दर्शक पाकिस्तान में इसको देखना चाहते हैं, तो वे PCB Live ऐप पर देख सकते हैं।
कब हैं टी20 सीरीज़ के मुकाबले?
29 जनवरी- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
31 जनवरी- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
01 फरवरी- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
पाकिस्तान स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज़, सलमान मिर्ज़ा, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड
मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।







