इस वक्त टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। टीम से बाहर रहने का कारण पंत की बीते समय में हुई सड़क दुर्घटना है। 30 दिसंबर 2022 को घर जाते वक्त कार हादसा हो गया था। इस घटना में वो बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। हांलाकि अब उनकी हालत काफी सही हो गई है। वर्तमान समय में पंत एनसीए में हैं। अब इसके बाद उनके फैंस उनके जल्द ही स्वस्थ होकर टीम इंडिया में वापसी करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पंत ने उनका आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2022 में ही खेला था। उस वक्त टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा चल रहा था। ऋषभ पंत को टीम इंडिया से बाहर व इंटरनेशनल क्रिकेट ना खेले हुए करीब छह महीने का वक्त हो जाता है। इन सब के बाद भी वे आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में दस नंबर पर बने हुए हैं।

इस वक्त न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। हैरानी का बात ये है कि टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में एक भी एक्टिव बल्लेबाज नहीं है। लेकिन ऋषभ पंत टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इस वक्त पंत की रेटिंग 758 है। पंत की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट और इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियशिप का फाइनल खेला है। माना जा रहा है कि अगर ऋषभ पंत इस दौरान भी टीम इंडिया का हिस्सा होते तो शायद वो 10 नंबर से भी अच्छी रैंकिंग ला सकते थे। अगर बात करें विराट कोहली की तो इस वक्त उनकी रेटिंग 700 की है और वो रेंकिंग के लिहाज से 14वें नंबर पर हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा 729 की रेटिंग के साथ 12वें नंबर पर हैं।







