SL vs BAN: श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक (187) लगा दिया है। वहीं यह निसांका के टेस्ट करियर का तीसरा और बांग्लादेश के खिलाफ पहला शतक भी है। इसके अलावा उन्होंने मैच में कई उपयोगी साझेदारियां भी निभाई है। इससे पहले गाले स्टेडियम में बांग्लादेश की टीम ने अपनी पहली पारी में 495 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम भी मजबूत स्थिति में है।
पथुम निसांका ने खेली शानदार पारी :-
इस मैच में निसांका ने 136 गेंदों का सामना करते हुए अपना तीसरा शतक पूरा किया। इसके बाद वह 256 गेंदों में 187 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 23 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इसके अलावा उन्होंने दिनेश चांदीमल के साथ 238 गेंदों में 157 रन की साझेदारी भी निभाई।

इसके बाद उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज के साथ मिलकर 137 गेंदों में 89 रन जोड़े। अपनी इस महत्वपूर्ण पारी में उन्होंने खराब गेंदों को सीमा रेखा के पार पहुंचाया और अच्छी गेंदों का सम्मान किया। इसके बाद उनको बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने आउट कर दिया।
निसांका ने पूरे किए टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन :-
पथुम निसांका ने अपनी इस पारी के चलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। अपनी इस पारी का 64वां रन बनाते ही उन्होंने इस उपलब्धि को भी हासिल कर लिया।

निसांका ने अभी तक 17 मैचों की 29वीं पारी में 41.59 की बल्लेबाजी औसत से 1,123 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 7 अर्धशतक भी आए हैं। इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2021 में खेला था।
बांग्लादेश के खिलाफ निसांका ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन :-
पथुम निसांका ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन बांग्लादेश टीम के खिलाफ ही बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेले 3 मैच की 4 पारियों में 63.25 की बल्लेबाजी औसत से 253 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक भी आया है। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 187 रन का रहा है। वहीं इस साल वह अपना दूसरा टेस्ट मैच ही खेले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल खेले 6 मैच की 11 पारियों में 38 की बल्लेबाजी औसत से 380 रन बनाए थे।
बांग्लादेश टीम ने बनाया है बड़ा स्कोर :-
इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 495 रन बनाने में सफल रही थी। तब इस टीम के लिए बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो (148) और मुशफिकुर रहीम (163) ने शानदार शतकीय पारियां खेली थी।

इन दोनों के अलावा भी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के बल्ले से 90 रन आए थे। वहीं इस मैच में श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। जबकि अन्य गेंदबाज मिलन प्रियनाथ रथनायके और थारिन्दु रत्नायके को भी 3-3 विकेट मिले थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







