Saturday, June 20

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 27वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि अब एक भी हार प्लेऑफ से बाहर कर सकती हैं।

तो चलिए जानते हैं कि पेशावर ज़ाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।

पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स में कौन सी टीम हैं आगे?

कुल मैच: 26

पेशावर जाल्मी जीता: 13

क्वेटा ग्लैडिएटर्स जीता: 12

नो रिजल्ट: 1

नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन पीएसएल में लगातार मुकाबले होने के चलते अब यह काफी ड्राई हो गयी हैं। जिससे यहाँ पर रन नहीं बन रहे हैं और एवरेज स्कोर भी नीचे आ गया हैं।

वैसे तो नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। लेकिन इस सीजन खेले गए मैचों में यह घटकर 164 हो गया है। स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल रही हैं और वो ही ज्यादा विकेट ले रहे हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 53% यानी 56 विकेट और स्पिनर्स ने 47% मतलब 44 विकेट चटकाए हैं।

एवरेज पहली पारी स्कोर: 171 रन

एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 157 रन

पेसर्स के विकेट: 53% (56 विकेट)

स्पिनर्स के विकेट: 47% (44 विकेट)

कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?

मौसम विज्ञान के अनुसार 19 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच?

पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11

क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

पेशावर जाल्मी: तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version