Thursday, June 18

इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह जहाँ भी खेल रहे हैं, तबाही मचाते हुए आए दिन रिकॉर्ड्स तोड़ रहे हैं। कोई भी गेंदबाज उनकी काट नहीं निकाल पा रहा है, जिसके चलते वह लगातार रनों की झड़ी लगाए हुए हैं।

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में मदद की है। इस पारी में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं, जिसमें पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाजों के कीर्तिमान भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि साल्ट के नाम कौन सा नया रिकॉर्ड हुआ है।

साल्ट छक्के लगाने की लिस्ट में आए नंबर 4 पर

Phil Salt
Phil Salt

दरअसल, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। इस इनिंग्स की वजह से वह इंग्लैंड की तरफ से छक्के लगाने की लिस्ट में टॉप 5 में पहुँच गए हैं।

Also Read: कौन हैं नीरज कंवर? अपोलो टायर्स और टीम इंडिया जर्सी स्पॉन्सरशिप डील के असली हीरो

उनके नाम अब T20I क्रिकेट में 73 छक्के लगाए हैं। उन्हें यह कारनामा करने में मात्र 46 मैच लगे थे, जिनकी 43 पारियों में 73 छक्के लगाए और उस दौरान उन्होंने 141 चौके भी जड़े हैं।

टी20 में हैं शानदार प्रदर्शन

साल्ट ने इंग्लैंड के लिए खेली 43 पारियों में 38.45 की औसत और 170 के स्ट्राइक रेट से 1423 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 141 रन है।

शाहिद अफरीदी और बाबर आज़म को छोड़ा पीछे

फिल साल्ट ने अपनी तेज़तर्रार पारी के दम पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पछाड़ दिया है। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 73 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इतने सिक्स मात्र 46 मैचों में लगाए हैं, जबकि बाबर आज़म और शाहिद अफरीदी के नाम पर भी 73 छक्के हैं। हालांकि इसके लिए उन्होंने साल्ट से बहुत ज्यादा पारी खेली हैं। बाबर आज़म ने 128 मैचों में 73 सिक्स लगाए, जबकि अफरीदी के नाम 98 मैचों में इतने छक्के दर्ज हैं।

बाबर आज़म को स्ट्राइक रेट की वजह से किया गया ड्रॉप

बाबर आज़म के छक्कों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना धीरे खेलते हैं। उनके खेल को देखते हुए उन्हें टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। अब वह सिर्फ दो ही फॉर्मेट खेलते हैं और उसमें भी उनकी जगह पक्की नहीं है। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने खुलेआम बात की थी कि उन्हें स्ट्राइक रेट की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version