Saturday, March 21

एशिया कप 2025 अब समाप्त होने वाला है। इस टूर्नामेंट में अब सिर्फ़ खिताबी मुकाबला बचा हुआ है, जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस बार यह टी20 फ़ॉर्मेट में खेला जा रहा है, क्योंकि 2016 में एशियन क्रिकेट काउंसिल ने यह निर्णय लिया था कि अगले साल जो वर्ल्ड कप खेला जाएगा उसी फ़ॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन होगा।

एशिया कप टी20 फ़ॉर्मेट में अब तक 3 बार खेला जा चुका है। इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए सुपर फोर के अंतिम मुकाबले में लंकाई बल्लेबाज़ पाथुम निसंका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए शतक लगाया था और वो ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि एशिया कप टी20 में किन बल्लेबाज़ों ने शतक लगाए हैं।

एशिया कप टी20 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

3. बाबर हयात (Babar Hayat) – 122 रन

Babar Hayat
Babar Hayat

हांगकांग के दिग्गज बल्लेबाज़ बाबर हयात ने एशिया कप टी20 में सबसे पहले शतक लगाया था। उन्होंने पहली बार खेले जा रहे टूर्नामेंट में ही यह कारनामा कर दिखाया था। ओमान के विरुद्ध खेले गए मुकाबले में उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 60 गेंदों में तूफ़ानी पारी खेल डाली थी।

Also Read: IND vs SL Asia Cup 2025: पथुम निसांका का शतक गया बेकार, सुपर ओवर में टीम इंडिया को मिली धमाकेदार जीत

बाबर ने 60 गेंदों में 9 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए थे। फतुल्लाह में खेले गए इस मुकाबले में हयात के शतक के चलते हांगकांग ने जीत दर्ज की थी।

2. विराट कोहली (Virat Kohli) – 122* रन

Virat Kohli
Virat Kohli

दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ों में से एक विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाज़ी से बहुत से रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं। वो जब तक क्रीज़ पर मौजूद रहते हैं, तब तक मैच टीम के हाथ से नहीं निकलता है। उन्होंने कई बार असंभव से मैच निकाल कर भी दिखाए हैं।

विराट पिछले कुछ समय से शतक लगाने में सफल नहीं हो रहे थे। तभी अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 2022 एशिया कप में दुबई में खेले गए मुक़ाबले में उन्होंने लगभग 3 सालों के बाद पहला शतक लगाया था। 36 वर्षीय इस धाकड़ बल्लेबाज़ ने 61 गेंदों में 12 चौके और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए थे और उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का था।

1. पथुम निसंका (Pathum Nissanka) – 107 रन

Pathum Nissanka
Pathum Nissanka

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज़ पथुम निसंका लगातार अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं, भले फ़ॉर्मेट कोई सा भी हो। लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन करते जा रहे हैं। भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक लगा दिया। हालाँकि वो अपनी टीम को जीत की दहलीज़ पार नहीं करा सके थे।

निसंका ने इस मैच में 58 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 107 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184.48 का था। यह मुकाबला दुबई में खेला गया था, जहाँ श्रीलंका की टीम अंतिम ओवर में 12 रन बनाने में असफल हुई थी और सुपर ओवर में मुकाबला गंवाना पड़ा था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version