इंटरनेशनल क्रिकेट से अब रिटायरमेंट लेना एक हास्यप्रद विषय बन गया है, क्योंकि अब खिलाड़ी संन्यास लेने के कुछ समय बाद दोबारा वापसी कर लेते हैं और रिटायरमेंट जैसी चीज को मजाक बना दिया है।

हाल ही में साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक ने वनडे संन्यास से वापसी करने का फैसला किया था। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि उनके अलावा और कौन से खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में रिटायरमेंट लेने के बाद दोबारा खेलने का फैसला किया था।

इन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद दोबारा की वापसी

5. क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock)

Quinton de Kock
Quinton de Kock

साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट से वापसी कर ली है। अब उनको पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए भी टीम में जगह दी गई है। उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद ओडीआई क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था।

क्विंटन डिकॉक का दोबारा वापसी करने का मुख्य कारण 2027 में घर में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए लिया गया है। उनकी उम्र भी अभी ज़्यादा नहीं है, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

4. बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

Ben Stokes
Ben Stokes

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और मॉडर्न डे क्रिकेट के बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स ने भी साल 2022 में इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के बाद अचानक से ओडीआई क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। हालाँकि उसके बाद अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए उन्होंने अपने फैसले को बदला था और दोबारा से वनडे फॉर्मेट में वापसी की थी।

वनडे रिटायरमेंट से वापसी के बाद उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए 182 रन जड़ दिए थे। हालाँकि वर्ल्ड कप में स्टोक्स का प्रदर्शन औसत था और जिसका खामियाज़ा इंग्लैंड की टीम को भी भुगतना पड़ा था। इंग्लिश टीम बड़ी मुश्किल से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करने में सफल हुई थी।

3. मोईन अली (Moeen Ali)

Moeen Ali
Moeen Ali

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भी टेस्ट रिटायरमेंट से साल 2023 में वापसी की थी। दरअसल एशेज के दौरान इंग्लैंड की टीम के मुख्य स्पिनर जैक लीच चोटिल होकर सीरीज़ से बाहर हो गए थे, जिसके चलते इंग्लैंड के पास स्पिन गेंदबाज़ की कमी थी। कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के कहने पर अली ने टेस्ट क्रिकेट में फिर से वापसी की थी।

आपको बता दें कि मोईन ने साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। हालाँकि एशेज सीरीज़ में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके चलते इंग्लिश टीम सीरीज़ ड्रॉ कराने में सफल हुई थी।

2. इमाद वसीम (Imad Wasim)

Imad Wasim
Imad Wasim

पाकिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम ने साल 2023 में खराब फिटनेस और लगातार कम मौकों के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन, 2024 के पीएसएल में शानदार प्रदर्शन और पीसीबी से बातचीत के बाद उन्होंने मई 2024 में अपना रिटायरमेंट का फैसला वापस ले लिया था।

इमाद को रिटायरमेंट से वापसी के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में जगह दी गई थी, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

1. मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir)

Mohammad Amir
Mohammad Amir

पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में टीम मैनेजमेंट के द्वारा लगातार नज़रअंदाज़ किए जाने के चलते संन्यास ले लिया था। हालाँकि लगातार टी20 लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के चलते उन्हें पाकिस्तान की टी20 टीम में जगह देने की बात चलने लगी थी, जिसके बाद उन्होंने संन्यास से यू-टर्न लिया था।

अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम में जगह दी गई जहाँ उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक था। उन्होंने खेले गए 4 मैचों में 7 विकेट लिए थे। हालाँकि पाकिस्तान टीम पहले राउंड से ही बाहर हो गई थी। तेज़ गेंदबाज़ ने दिसंबर 2024 में रिटायरमेंट का ऐलान किया था और कहा था कि अब यंगस्टर्स को मौका मिलना चाहिए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version