Saturday, February 14

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वनडे के बाद प्रेनेलन सुब्रायन के ऊपर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर रिपोर्ट किया गया है। ऑफ स्पिनर ने इस मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए दस ओवरों में 46 रन देकर 1 विकेट लिया और ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड को आउट किया। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 98 रनों से जीत हासिल कर वनडे सीरीज में  1-0 की बढ़त बना ली। 31 वर्षीय सुब्रायन का यह वनडे डेब्यू था, जो बुलावायो में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लगभग दो महीने बाद हुआ।

Prenelan Subrayen

जानिए क्या हैं पूरा मामला

सुब्रायन को अब 14 दिनों के भीतर ICC द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्र में अपने गेंदबाजी एक्शन का जाँच करवाना होगा। दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि वह ब्रिस्बेन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में ऐसा करने में सफल होंगे, जहाँ इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के बाएँ हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन का परीक्षण किया गया था । गेंदबाज़ों को गेंद फेंकते समय कोहनी को 15 डिग्री तक मोड़ने की अनुमति है और जब तक उनके गेंदबाजी के परीक्षण के नतीजे नहीं आ जाते हैं,उस दौरान वह एक भी मैचों में गेंदबाजीनहीं कर सकते हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के कोच शुक्री कॉनराड ने कहा कि टीम ने फैसला किया है कि सुब्रायन परीक्षण प्रक्रिया पूरी होने तक वह नहीं खेलेंगे।

“वह खेलने के लिए उपलब्ध है,” कॉनराड ने कहा। “जब तक आपका परीक्षण नहीं हो जाता, तब तक आपको खेलने की अनुमति बोर्ड के तरफ नहीं है

कोच ने कहा कि उन्हें मीडिया और लोगों की नजरों से दूर रखा जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि वह ठीक है और परीक्षण पर ध्यान देने का अभ्यास करे। इसे निकलने के जल्द से जल्द उसका परीक्षण करवाएँ और हम इसे ब्रिस्बेन में ही करवाना चाहते हैं। यह सभी के लिए उपयुक्त है। हम ब्रिस्बेन होते हुए इंग्लैंड जा रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द से जल्द करवा पाएँगे और उनके ऊपर लगा पाबंद खतम हो जाए और वो जल्द- जल्द टीम में मैच खेलने के लिए शामिल हो । 
यह पहली बार नहीं है जब सुब्रायन को अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर जांच का सामना करना पड़ा हो। दिसंबर 2012 में, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका  ने दो अलग-अलग स्वतंत्र परीक्षणों में उनके गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाए जाने के बाद उन्हें पुनर्वास के तहत रखा गया था। सुधारात्मक कार्य और पुनः परीक्षण के बाद जनवरी 2013 में उन्हें फिर से खेलने की अनुमति दी गई

इसके पहले भी इन प्लेयर्स के गेंदबाज़ी एक्शन पर लगे चुके हैं बैन

सचित्रा सेनानायके- सचित्रा सेनानायके को  2014 में आईसीसी ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के कारण बैन किए था, इसके बाद सचित्रा  ने नियमों के हिसाब से अपनी गेंदबाजी में बदलाव किया है। सफल जाँच के बाद उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी ने यह साबित किया कि संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले गेंदबाज मेहनत और सुधार से दोबारा मौका पा सकते हैं। 

दक्षिण अफ्रीका केजोहान बोथा की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई और बाद में उन्हें तब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया कर दिया गया था जब तक कि उनकी गेंदबाजी एक्शन सही साबित नहीं हो जाती। सुधार और परीक्षण पास करने के बाद, उन्हें फिर से गेंदबाजी करने की अनुमति दे दी गई। बोथा की कहानी आईसीसी की सख्त कार्रवाई नीतियों के बावजूद दृढ़ता की एक मिसाल है इन्होने अपने गेंदबाजी में काम करके इंटरनेशनल क्रिकेट खेला ।

सईद अजमल 2014 में कोहनी के फ़ैलाने के विस्तार की गाइडलाइन से ज़्यादा विस्तार के कारण प्रतिबंधित किए गए थे. सईद अजमल को अपनी  अपने गेंदबाजी के स्टाइल को नए सिरे से तैयार करना पड़ा। सुधार और बायोमैकेनिकल परीक्षणों के बाद, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की अनुमति मिल गई। उनका यह सफ़र गेंदबाज़ों के सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाता है, कि मेहनत के दम पर इसमें सुधार किया जा सकता है।  

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version