Thursday, June 11

गद्दाफी स्टेडियम पंजाब प्रांत के लाहौर में स्थित है। गद्दाफी स्टेडियम की स्थापना 1959 में हुई थी और यह पाकिस्तान के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। इसका नाम लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के नाम पर रखा गया है।

यह मैदान पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1976 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए पांचवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी जावेद मियांदाद और आसिफ इकबाल के बीच इसी ग्राउंड पर हुई थी।

1996 का वर्ल्ड कप फाइनल भी इसी ग्राउंड पर खेला गया था, जिसमें श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। तो चलिए जानते हैं कि यहां पर किस तरह की पिच देखने को मिलती है।

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की बाउंड्री साइज और मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
नाम
Gadaffi Stadium
स्थान
लाहौर, पाकिस्तान
स्थापना 1959
दर्शक क्षमता लगभग 27,000
पहला T20I मैच
1959 (पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया)
पहला वनडे
1978 (पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड)
पहला टेस्ट
2015 (ज़िम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान)
पवेलियन छोर
Pavelion End, College End
होम टीम
पाकिस्तान, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 68-70 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–68 मीटर

गद्दाफी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।

गद्दाफी स्टेडियम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसे पार करना आसान होता है। रात के मुकाबलों में यहां ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद और ज्यादा अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस – टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

बल्लेबाजों के लिए मददगार।

ओस – बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर – 174

1st इनिंग एवरेज स्कोर – 167

2nd इनिंग एवरेज स्कोर – 171

गद्दाफी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

गद्दाफी स्टेडियम पर अब तक 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें 14 मुकाबले चेस करने वाली टीम और 23 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

PSL 2026 में गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

  • 26 मार्च 2026, दोपहर 2:00 बजे- लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्स
  • 27 मार्च 2026, दोपहर 2:00 बजे- क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स
  • 28 मार्च 2026, सुबह 9:30 बजे- पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी वॉरियर्स
  • 28 मार्च 2026, दोपहर 2:00 बजे- मुल्तान सुल्तान्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड
  • 29 मार्च 2026, सुबह 9:30 बजे- क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्स
  • 29 मार्च 2026, दोपहर 2:00 बजे- लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स
  • 31 मार्च 2026, दोपहर 2:00 बजे – इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी
  • 1 अप्रैल 2026, दोपहर 2:00 बजे – मुल्तान सुल्तान्स बनाम हैदराबाद किंग्स
  • 2 अप्रैल 2026, सुबह 9:30 बजे – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड
  • 2 अप्रैल 2026, दोपहर 2:00 बजे – रावलपिंडी वॉरियर्स बनाम कराची किंग्स
  • 3 अप्रैल 2026, दोपहर 2:00 बजे- लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स
  • 4 अप्रैल 2026, दोपहर 2:00 बजे- रावलपिंडी वॉरियर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड
  • 5 अप्रैल 2026, दोपहर 2:00 बजे – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स
  • 6 अप्रैल 2026, दोपहर 2:00 बजे – मुल्तान सुल्तान्स बनाम रावलपिंडी वॉरियर्स
  • 19 अप्रैल 2026, सुबह 9:30 बजे – कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स
  • 21 अप्रैल 2026, सुबह 9:30 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स
  • 22 अप्रैल 2026, सुबह 9:30 बजे – कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी
  • 23 अप्रैल 2026, दोपहर 2:00 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स
  • 25 अप्रैल 2026, सुबह 9:30 बजे – क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स
  • 25 अप्रैल 2026, दोपहर 2:00 बजे – लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी
  • 29 अप्रैल 2026, (एलिमिनेटर 1), दोपहर 2:00 बजे – टीबीसी बनाम टीबीसी
  • 1 मई 2026, (एलिमिनेटर 2), दोपहर 2:00 बजे – टीबीसी बनाम टीबीसी
  • 3 मई 2026, (फाइनल), दोपहर 2:00 बजे – टीबीसी बनाम टीबीसी

गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबलों के नतीजे

  • लाहौर कलंदर्स (199-6) बनाम हैदराबाद किंग्समैन (130-10) – लाहौर कलंदर्स 69 रनों से विजयी।
  • कराची किंग्स (181-7) बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स (167-7) – कराची किंग्स 14 रनों से विजयी।
  • रावलपिंडीज़ (214-4) बनाम पेशावर जाल्मी (218-5) – पेशावर जाल्मी 5 विकेट से विजयी।
  • इस्लामाबाद यूनाइटेड (171-8) बनाम मुल्तान सुल्तान्स (175-5) – मुल्तान सुल्तान्स 5 विकेट से विजयी।
  • क्वेटा ग्लैडिएटर्स (174-8) बनाम हैदराबाद किंग्समैन (134-8) – क्वेटा ग्लैडिएटर्स 40 रनों से विजयी।
  • लाहौर कलंदर्स (128-9) बनाम कराची किंग्स (131-6) – कराची किंग्स 4 विकेट से विजयी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version