Friday, February 13

PCB Asked To Leave Pakistan to PSL’s Indian Broadcasting Crew After Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत पर भी साफ़ नज़र आने लगा है। हाल ही में, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की प्रोडक्शन टीम में शामिल भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, PSL ब्रॉडकास्टिंग टीम के भारतीय सदस्यों को न केवल पाकिस्तान छोड़ने के लिए कहा गया है, बल्कि उन्हें तब तक अपनी गतिविधियां सीमित रखने की सख्त सलाह भी दी गई है।

इस हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी, और माना जा रहा है कि इसके पीछे पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ है। हमले के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में तनाव और सुरक्षा चिंताओं के चलते अब PSL के ब्रॉडकास्टिंग पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

PCB ने शुरू की भारतीय क्रू को हटाने की प्रक्रिया

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि PSL में कार्यरत प्रसारण और प्रोडक्शन टीम में शामिल दर्जनों भारतीय तकनीकी विशेषज्ञों, जैसे- इंजीनियर, प्रोडक्शन मैनेजर्स, कैमरा ऑपरेटर और प्लेयर-ट्रैकिंग एक्सपर्ट्स को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

सूत्र के अनुसार, “PCB और PSL ब्रॉडकास्टिंग के राइट्स रखने वाले समूह ने मिलकर फैसला किया है कि भारतीय कर्मियों को जल्द से जल्द हटाया जाए।”

पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद सभी भारतीय नागरिकों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

PSL की ब्रॉडकास्टिंग खतरे में

इस घटनाक्रम का सीधा असर PSL के तकनीकी संचालन पर पड़ सकता है। क्योंकि PSL का बड़ा हिस्सा भारतीय तकनीकी स्टाफ द्वारा संभाला जाता है, जिसमें लाइव कवरेज, ग्राफिक्स, रीप्ले और ऑन-फील्ड ट्रैकिंग जैसी ज़िम्मेदारियां शामिल हैं। अगर इन्हें अचानक हटाया गया, तो PSL के आगे के मुकाबलों की ब्रॉडकास्टिंग गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।

FanCode ने हटाया PSL कंटेंट

इस बीच, भारत में PSL को स्ट्रीम करने वाले प्रमुख प्लेटफॉर्म FanCode ने भी PSL से संबंधित सभी कंटेंट को अपनी वेबसाइट और ऐप से हटा दिया है। पहले 13 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले इस प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार सुबह से PSL के लिंक एरर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पहले से ही FanCode को पाकिस्तान लीग का प्रसारण करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही थी।

कई रिपोर्टों के अनुसार, FanCode का यह फैसला केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद लिया गया है, जिसमें पाकिस्तानियों के सभी वीज़ा रद्द किए गए हैं और वीज़ा सर्विस को पूरी तरह निलंबित कर दिया गया है।

भारत का सख्त रुख

पाहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। सभी तरह के पाकिस्तानी वीज़ा, चाहे वो मेडिकल हो या टूरिस्ट, रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सर्विस भी बंद कर दी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version