Sunday, March 22

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेले जा रहे लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगा दिया है। यह शतक उन्होंने 130 गेंद पर पूरा किया। वहीं इससे पहले भी उन्होंने पहली पारी में भी शतक लगाया था। इसके चलते हुए ऋषभ पंत इंग्लैंड में टेस्ट मैच के दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के पहले और दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने ऋषभ पंत :-

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का यह 8वां टेस्ट शतक है। इसके अलावा वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले एमएस धोनी ने 6 शतक लगाए थे। इसके अलावा ऋषभ पंत इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

RISHABH PANT AND KL RAHUL
RISHABH PANT AND KL RAHUL

इसके अलावा पंत दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले इंग्लैंड में दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज साई होप ने किया था। उन्होंने भी तब साल 2017 में हेडिंग्ले मैदान पर ही दोनों पारियों में शतक लगाए थे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में शामिल हुए पंत :-

अपनी दूसरी पारी में भी शतक के साथ पंत एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने अब विजय हजारे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे की बराबरी कर ली है।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

इसके अलावा इन चारों खिलाड़ियों ने 1-1 बार टेस्ट मैच की दोनों में शतक लगाने का कारनामा किया था। जबकि भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 3 और राहुल द्रविड़ ने 2 बार एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version