बीते गुरुवार को यानी 12 अप्रैल को आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में 27वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को 6 विकेट से शिकस्त दे दी। इस दौरान ऋषभ पंत ने उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी पारी खेली। पंत के बल्ले से इस मुकाबले में कुल 41 रनों की तेज पारी निकली। आगामी टी20 विश्वकप के लिहाज से पारी काफी महत्वपूर्ण थी। इससे पहले के मैचों में भी उन्होंने कुछ शानदार पारियां निकली हैं। अब पंत ने भी विश्वकप 2024 के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। इस दौरान पंत ने आईपीएल में एक और नई उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, पंत ने आईपीएल में 3000 रनों का भी आंकड़ा भी पार कर लिया है।
पंत ने तोड़ा रोहित और कोहली का ये रिकॉर्ड
बता दें कि पंत आईपीएल डेब्यू करने के बाद से दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा हैं। इसी कड़ी में अब वो एक टीम के लिए 1000 रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके अलाव पंत ने भारत के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के एक आंकड़े का रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे कम पारियों में तीन हजार रन बनाने के मामले में अब ऋषभ पंत तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर केएल राहुल हैं, जबकि दूसरे स्थान पर शुभमन गिल हैं। पंत के बाद आईपीएल की सबसे कम पारियों में तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में चौथे स्थान पर अजिंक्य रहाणे हैं। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली का नंबर आता है।
सबसे कम गेंदों में बनाए 3000 रन
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल में एक और नया किर्तीमान स्थापित किया है। पंत ने आईपीएल में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए तीन हजार रन बनाए है और इस मामले में वो सबसे आगे हैं। पंत ने 3000 रन पूरे करने के लिए 2028 गेंदों का सामना किया है। इसके अलावा पंत ने पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उन्होंने आईपीएल में 2082 गेंदों का सामना करते हुए तीन हजार रन बनाए थे। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल में ऋषभ पंत ने अब तक 104 मैचों में 3032 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 17 अर्धशतक भी लगाए हैं। पंत का आईपीएल में औसत 34.45 का है तो वहीं, स्ट्राइक रेट 148.55 का है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली ने तोड़ा लखनऊ का ये महारिकॉर्ड, दी 6 विकेट से मात

