Monday, February 2

बीते सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच को कोलंबो को प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते सोमवार को मुकाबला पूरा हो पाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने आज तक के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य रख दिया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 356 रन बनाए। को बनाने में भारत के चार खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल का अहम योगदान रहा। ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 56 रन और शुभमन गिल ने 58 रन की पारी खेली।

KL और कोहली का कमाल

रोहित और शुभमन गिल के आउट होने के बाद केएल राहुल और कोहली ने भारतीय पारी को बखूबी संभाला। इन दोनों ही खिलाड़ियों की वजह से भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने एक मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब रही। एक तरफ जहां कोहली ने 122 रन बनाए तो वहीं, दूसरी तरफ पैर की चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल ने भी 111 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 233 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान पर मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ लोगों की जमकर तारीफ की है।

Virat Kohli and KL Rahul
Photo Source: BCCI

ग्राउंड्समैन की तारीफ

मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने सबसे पहले जिसकी तारीफ की वो थे ग्राउंड्समैन। जी हां, रोहित ने ग्राउंड्समैन पर बात करते हुए कहा कि इनकी मेहनत के ही कारण मैच संभव हो पाया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि पूरे मैदान को कवर करना और कवर्स को हटाना कितना मुश्किल होता है। पूरी टीम की तरफ से हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं। हमने कल शुरुआत की, तो हमें पता था कि विकेट अच्छा है और हमें बारिश के सात तालमेल बिठाना होगा।

केएल राहुल और विराट की सराहना

इसके बाद रोहित ने टीम के दो अहम खिलाड़ियों विराट व राहुल पर बात करते हुए कहा कि इन दो अनुभवी खिलाड़ियों के बारे में हम जानते थे कि उन्हें अपनी नजरें जमाने में समय लगेगा और हम आगे बढ़ सकते हैं। विराट कोहली की पारी शानदार थी। केएल राहुल को टॉस से 5 मिनट पहले ही बताया गया था कि वह खेल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने चोट से उबरकर बेहतरीन वापसी की है। यह खिलाड़ी की मानसिकता को दिखाता है।

विराट और केएल राहुल के अलावा कप्तान रोहित ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापीस करने वाले स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बुमराह पर बात करते हुए बताया कि उसे गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा लग रहा है। बुमराह ने गेंद को दोनों तरफ घुमाया और पिछले 8-10 महीनों में उन्होंने वास्तव में काफी मेहनत की है।

ये भी पढ़ें: KL, कोहली और कुलदीप- भारत के इस K3 फैक्टर ने पाकिस्तान की कुछ ऐसे उड़ाई नींद

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version