SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

यहाँ हम आपको SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Most Runs in SA20: SA20 लीग की शुरूआत 2023 में हुई थी और 2025 में इसका तीसरा सीजन अब समाप्त होने की ओर बढ़ चुका है। अब तक पिछले दोनों सीजन ऐडन मार्कराम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने खिताब जीता है। पहले सीजन प्रिटोरिया कैपिटल्स और दूसरे सीजन डरबन सुपर जायंट्स उपविजेता रहीं हैं।

SA20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की शुरूआती सूची में डरबन सुपर जायंट्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बल्लेबाजों का नाम शामिल है। हालांकि, इस लीग में अब तक सिर्फ एक बल्लेबाज 1000 रनों का आँकड़ा छू सका है।

यहाँ हम आपको SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

SA20 लीग इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज – Most Runs in SA20

10. ट्रिस्टन स्टब्स – 682 रन

Matthew Breetzke
Matthew Breetzke

सनराइजर्स इस्टर्न केप के मुख्य खिलाड़ियों में से एक ट्रिस्टन स्टब्स ने 33 मैचों की 29 पारियों में 34.10 की औसत और 142.08 की स्ट्राइक रेट से 682 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 66* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ तीन अर्धशतक लगाए हैं।

9. डेविड मिलर – 695 रन

David Miller
David Miller

शुरूआती सीजन से पार्ल रॉयल्स के लिए खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज और टीम के कप्तान डेविड मिलर ने 30 मैचों की 29 पारियों में 38.61 की औसत और 128.22 की स्ट्राइक रेट से 695 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 75* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ एक अर्धशतक लगाया है।

8. विल जैक्स – 740 रन

Will Jacks
Will Jacks

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से पिछला तीनों सीजन खेलने वाले इंग्लिश बल्लेबाज विल जैक्स ने 27 मैचों की 25 पारियों में 29.60 की औसत और 169.72 की स्ट्राइक रेट से 740 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 101 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ एक शतक और छह अर्धशतक भी लगाए हैं।

7. लेस डु प्लॉय – 743 रन

Leus du Plooy - Most Runs in SA20
Leus du Plooy

लेस डु प्लॉय ने 28 SA20 मैचों की 26 पारियों में 39.10 की औसत और 141.79 की स्ट्राइक रेट से 743 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 81* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ पांच अर्धशतक भी लगाए हैं। प्लॉय जोबर्ग सुपर किंग्स के सबसे मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं और कई मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

6. जोस बटलर – 799 रन

सम्बंधित खबरें
Jos Buttler - Most Runs in SA20
Jos Buttler – Most Runs in SA20

2023 और 2024 सीजन में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 22 मैचों में 39.95 की औसत और 137.99 की स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 70* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ सात अर्द्धशतक भी जड़े हैं।

5. फाफ डु प्लेसी – 875 रन

Faf Du Plessis
Faf Du Plessis

जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान और सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी ने 32 मैचों की 30 पारियों में 33.65 की औसत और 143.91 की स्ट्राइक रेट से 875 रन बनाए हैं, जिसमें 113 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है। SA20 लीग में उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक निकले हैं।

4. ऐडन मार्कराम – 870 रन

Aiden Markram - Second Most Runs in SA20
Aiden Markram – Second Most Runs in SA20

सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एवं मुख्य बल्लेबाज ऐडन मार्कराम SA20 इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 33 मैचों में 32.88 की औसत और 130.78 की स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 100 रनों की रही है। एक शतक के अलावा, उनके बल्ले से चार अर्धशतक भी निकले हैं।

4. रासी वैन डर डुसेन – 823 रन

Rassie van der Dussen - Most Runs in SA20
Rassie van der Dussen – Most Runs in SA20

MI केपटाउन के मुख्य बल्लेबाजों में से एक रासी वैन डर डुसेन ने 30 SA20 मैचों में 37.64 की औसत और 134.62 की स्ट्राइक रेट से 941 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 104 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

2. रयान रिकेल्टन – 979 रन

Ryan Rickelton - Second Most Runs in SA20
Ryan Rickelton – Most Runs in SA20

MI केपटाउन के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन अपनी टीम के सबसे मुख्य बल्लेबाजों में से एक हैं और पॉवरप्ले में तेज शुरुआत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने SA20 लीग में मात्र 24 मैचों में 44.50 की औसत और 161.28 की स्ट्राइक रेट से 979 रन बनाए हैं, जिसमें उनकी सबसे बड़ी पारी 98 रनों की रही है। रिकेल्टन ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में आठ अर्धशतक भी लगाए हैं।

1. हेनरिक क्लासेन – 1008 रन

Heinrich Klaasen - Most Runs in SA20
Heinrich Klaasen – Most Runs in SA20

डरबन सुपर जायंट्स के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन SA20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2023 से 2025 के बीच 33 मैचों की 30 पारियों में 42.00 की औसत और 172.89 की स्ट्राइक रेट से 1008 रन बनाए हैं, जिसमें 104* रनों की सबसे बड़ी पारी शामिल है। उन्होंने इस दौरान एक शतक और 8 अर्द्धशतक भी जड़े हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More