Friday, February 20

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन का आगाज आज यानी 15 अक्टूबर से हो गया है। एलीट ग्रुप ए में झारखंड और तमिलनाडु का मैच चल रहा है। इस मैच का आयोजन कोयम्बटूर के रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ग्राउंड में हो रहा है। भारतीय टीम से लंबे समय से दूर चल रहे झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है। किशन टीम इंडिया के लिए 2023 के बाद एक सीरीज में नहीं चुने गए हैं।

ईशान किशन का ट्राफी 2025- 26 लगाया शानदार शतक

तमिलनाडु के खिलाफ झारखंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 79 के स्कोर पर टॉप 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। शिखर मोहन (10), कुमार सूरज (3) और विराट सिंह (28) के स्कोर पर आउट हो गए थे। इसके बाद भी क्रीज कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 96 गेंदों में शतक लगाया है । ईशान ने पहले दिन में 183 गेंदों में अबतक 125 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले हैं। उनका साथ देते हुए साहिल राज ने भी 105 गेंदों में 64 रन की पारी खेली है।

2023 के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहें हैं ईशान किशन

ईशान किशन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में टी20 फॉर्मेट में खेला था। इसके बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे से पहले क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था और तब से अब तक टीम इंडिया में उनकी वापसी नहीं हुई है।

Ishan Kishan scored a century in the Ranji Trophy.
Ishan Kishan

ईशान किशन ने अपने करियर में भारत के लिए अब तक 2 टेस्ट, 27 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 78 रन, वनडे में 933 रन और टी20 में 796 रन बनाए हैं।

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हुए किशन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज कर दिया था। इसके बाद नीलामी में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। सीजन की शुरुआत ईशान ने शानदार तरीके से की थी और पहले ही मैच में शतक लगाया था। हालांकि, उसके बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पूरे सीजन में उन्होंने 14 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से कुल 354 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version