Tuesday, February 17

Shikhar Dhawan Girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने आखिरकार अपनी लव लाइफ को लेकर चल रही तमाम अफवाहों को विराम दे दिया है। उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया।

पोस्ट में सोफी ने धवन को टैग करते हुए लिखा, “My Love”, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई। अब इस रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की अटकलें नहीं रहीं, दोनों ने सब कुछ साफ कर दिया है।

पिछले कुछ महीनों से साथ दिख रहे थे दोनों

Shikhar Dhawan with Sophie Shine
Shikhar Dhawan with Sophie Shine/Getty Images

बीते कुछ समय से धवन और सोफी को कई जगह साथ देखा गया। IPL के दौरान स्टेडियम में उनकी मौजूदगी से लेकर भारत के ऐतिहासिक स्थलों की यात्राओं तक दोनों की जोड़ी हमेशा साथ नजर आई।

जब शिखर धवन ICC चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रांड एंबेसडर बने थे, तब भी सोफी उनके साथ दिखाई दीं। तभी से सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं, जो अब इस पोस्ट के जरिए पूरी तरह कन्फर्म हो चुकी हैं।

कब और कैसे शुरू हुई थी ये लव स्टोरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिश्ते की शुरुआत जून 2023 में हुई, जब शिखर धवन ने सोफी शाइन की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था। यह मामूली लगने वाला इंटरेक्शन असल में इस खूबसूरत सफर की पहली कड़ी बन गया।

बताया जा रहा है कि दोनों की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। शुरू में दोनों के बीच सिर्फ दोस्ताना थीं, लेकिन वक्त के साथ रिश्ता गहराता गया। एक साल पहले ही दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया था, जो अब उनके साथ-साथ दिखने की वजह भी है।

कौन हैं सोफी शाइन?

Shikhar Dhawan with Sophie Shine
Sophie Shine/Getty Images

सोफी शाइन एक आयरिश मूल की कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। फिलहाल वे अबू धाबी स्थित Northern Trust Corporation में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यरत हैं।

हाल ही में वो भारतीय संस्कृति में भी दिलचस्पी लेती नजर आई हैं। उन्होंने ट्रेडिशनल भारतीय कपड़े पहनकर कई heritage साइट्स पर फोटो क्लिक करवाई हैं और reels में भी शिखर धवन के साथ दिखी हैं। इससे ये साफ है कि वो सिर्फ धवन के साथ नहीं बल्कि भारत की संस्कृति से भी जुड़ाव महसूस कर रही हैं।

तलाक के बाद नई शुरुआत की ओर बढ़े गब्बर

शिखर धवन ने 2023 में अपनी पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक लिया था। उस समय से ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखा था।

लेकिन अब इंस्टाग्राम पर हुए इस रिश्ते के खुलासे से साफ हो गया है कि गब्बर अपनी ज़िंदगी के एक नए और खुशनुमा फेज में प्रवेश कर चुके हैं। फैंस को उनका यह मुस्कुराता चेहरा देखकर काफी खुशी हो रही है।

शादी का ऐलान जल्द? फैंस में उत्सुकता चरम पर

अब जबकि दोनों ने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है, फैंस के बीच यह सवाल भी उठ रहा है, क्या जल्द ही शादी का एलान होगा? शिखर धवन की यह नई शुरुआत एक पॉजिटिव मैसेज भी देती है कि ज़िंदगी हर मोड़ पर एक नया मौका लेकर आती है। और गब्बर ने इस मौके को दोनों हाथों से थामा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version