Tuesday, March 10

SL vs PAK: श्रीलंका क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला 11 जनवरी को खेला गया था। वहीं बारिश की वजह से यह मैच 12-12 ओवर का खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने अपने 12 ओवर में बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से लगभग सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए थे।

इसके चलते हुए उन्होंने पाकिस्तान की बॉलिंग अटैक को नहीं चलने दिया था। इसके अलावा इस सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद अब तीसरा मैच श्रीलंका ने अपने नाम करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

श्रीलंका ने बनाए थे 160 रन :-

इस मैच में टॉस को जीतकर पाकिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। जबकि श्रीलंका की टीम को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए थे। तब श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

Sri Lanka Cricket Team
Sri Lanka Cricket Team

इसके बाद बल्लेबाज कामिल मिसारा ने 8 गेंदों में 20 रनों की तेज पारी खेली थी। जबकि श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 16 गेंदों में 30 और धनंजय डी सिल्वा ने 15 गेंदों में 22 रन बनाए थे। इसके अलावा चरित असलंका ने 13 गेंदों में 21 रन बनाए थे। लेकिन बाद में दासुन शनाका ने अंत में 9 गेंदों में 34 और जनिथ लियानागे ने 8 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली।

पाकिस्तान टीम को मिली हार :-

इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करने आई पाकिस्तान की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। क्यूंकि उनके सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 7 गेंदों में 9 और सैम अयुब ने 5 गेंदों में 6 रन बनाए थे। इसके बाद आए बल्लेबाज सलमान अली आगा ने 12 गेंदों में 45 रनों की एक शानदार पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज मोहम्मद नवाज के भी बल्ले से 15 गेंदों में 28 रन आए थे। लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Sri Lanka Cricket Team
Sri Lanka Cricket Team

इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम की तरफ से फिरकी गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। इसके चलते हुए अंत में पाकिस्तान की टीम अपने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 146 रन ही बना सकी थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम ने इस मैच को 14 रनों से जीत लिया। इसके बाद यह 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version