IND VS USA, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 से पहले अमेरिका की टीम ने बांग्लादेश की टीम को टी 20 सीरीज में हराया था। वहीं फिर अमेरिकी टीम ने टी 20 विश्व कप के पहले मैच में कनाडा को हराया। इसके बाद इस विश्व कप में अमेरिका ने पाकिस्तान की टीम के साथ सुपर ओवर तक चले मुकाबले में जीत हासिल करके पूरे क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। वहीं अब विश्व कप के अगले मैच में अमेरिका की टीम को भारतीय टीम का सामना करना है।
वहीं अब अगर हम भारतीय टीम की बात करें तो भारत अपने दोनों मैचों में जीत हासिल चुकी है। भारत की टीम का स्किल और अनुभव अमेरिका की टीम से ज्यादा है। लेकिन फिर भी कप्तान रोहित शर्मा की भारतीय टीम अमेरिका को हल्के में लेने की भूल बिल्कुल भी नहीं करने वाली है। आइये हम आपको उन 5 अमेरिकी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिनसे भारतीय टीम को रहना होगा सावधान।
T20 WORLD CUP 2024 आरोन जोंस :-

T20 WORLD CUP 2024 इस वक़्त अमेरिका का यह खिलाड़ी बहुत ही अच्छी फॉर्म में है। आरोन जोंस ने कनाडा के खिलाफ पहले मैच में विस्फोट करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी काफी उपयोगी पारी खेली थी। भारत के खिलाफ मैच में आरोन जोंस लम्बे – लम्बे छक्के मर सकते है। इसी वजह से इंडियन टीम को जोंस से काफी सावधान रहने की जरुरत है।
T20 WORLD CUP 2024 एंड्रीस गौस :-

T20 WORLD CUP 2024 अमेरिका का यह खिलाड़ी बहुत ही अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहा है। यह खिलाड़ी मूल रूप से साउथ अफ्रीका के है। एंड्रीस गौस दक्षिण अफ्रीका में भी काफी क्रिकेट खेल चुके है। टी 20 क्रिकेट में एंड्रीस गौस ने एक शतक भी लगाया है।
T20 WORLD CUP 2024 सौरभ नेत्रावलकर :-

T20 WORLD CUP 2024 भारत में सौरभ नेत्रावलकर ने काफी क्रिकेट खेला हुआ है। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के साथ भी वह क्रिकेट खेल चुके है। सौरभ नेत्रावलकर के पास बेशक ज्यादा गति नहीं है पर वो गेंद को दोनों तरफ स्विंग करवाने की क्षमता रखते है। इसी के चलते ही भारतीय टॉप आर्डर को उनका सामना करना आसान नहीं होगा।
T20 WORLD CUP 2024 नोस्तुश केंजिगे :-

T20 WORLD CUP 2024 अमेरिका के खिलाड़ी नोस्तुश केंजिगे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। नोस्तुश केंजिगे अमेरिकी टीम के लिए पावर प्ले में भी गेंदबाजी कर सकते है। कई मैचों में उन्होंने बॉलिंग की शुरुआत भी की है। भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा ये दोनों ही शुरू में स्पिन के खिलाफ अच्छा नहीं खेल पाते है। नोस्तुश केंजिगे का जन्म तो अमेरिका में हुआ था पर उन्होंने काफी समय भारत में ही गुजारा है।
T20 WORLD CUP 2024 मोनांक पटेल :-

T20 WORLD CUP 2024 अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल मूल रूप से भारतीय खिलाड़ी है। अमेरिका के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मोनांक पटेल ने शानदार अर्धशतक लगाया था। मोनांक पटेल जरुरत पड़ने पर पिच पर डटकर खेल सकते है। अमेरिका और भारत के बीच मुकाबला नासाउ काउंटी स्टेडियम की पिच पर ही होने वाला है। यहां पर मोनांक पटेल बल्लेबाजी आसानी से कर सकते है। तभी तो अगर इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज उनको जल्दी आउट नहीं कर पाते है तो पटेल भारतीय टीम की परेशानी बढ़ा सकते है।
ये भी पढ़ें: भारत के साथ मैच में हुई धोखेबाजी, खराब रेफरिंग के चलते कतर ने हारा मैच







