Wednesday, February 18

QAT vs IND: भारत और कतर के बीच दोहा के जसीम बिन हमद स्टेडियम में 2026 फीफा विश्व कप का क्वालीफायर मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले में विवादित गोल के चलते भारत इस मैच को कतर से 2-1 से हार गया। इस मुकाबले में खराब रेफरिंग के चलते भारत 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में प्रवेश नहीं कर पाया और इतिहास रचने से चूक गया। इस मुकाबले में कतर ने एक विवादित गोल के चलते हुए भारत को 2-1 से हरा दिया।

QAT vs IND: भारत के सबसे महान फुटबॉलर सुनील छेत्री के इंटरनेशनल फुटबॉल से सन्यास के पांच दिन बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में गोल के चलते आगे चल रही थी। इस मुकाबले में भारत के लिए 37 वें मिनट में लालियानजुआला चांगटे ने गोल किया। वहीं इस मुकाबले में रेफरी ने कतर के फुटबॉलर युसूफ अयमन के गोल को सही करार दे दिया। लेकिन ऐसा लग रहा था कि गेंद मैदान की उस लाइन से बाहर जा चुकी थी।

india and katar match

QAT vs IND: जब इस मुकाबले में रेफरी ने यह विवादास्पद फैसला दिया तो इसके चलते ही भारत के खेल की लय काफी प्रभावित हुई। इसके बाद एशियाई चैंपियन कतर ने मैच के 85 वें मिनट में गोल करते हुए मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले में कतर के लिए दूसरा गोल अहमद अल रावी ने किया। इस फीफा क्वालीफायर के एक अन्य मुकाबले में कुवैत ने अफगानिस्तान को 1-0 से हरा दिया। इसके चलते अब कतर और कुवैत ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

QAT vs IND: भारत के साथ हुई सरासर बेइमानी:-

QAT vs IND: इस मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम अपने से मजबूत फुटबॉल टीम कतर से उसके ही घर पर खेल रही थी। अब भारत को पहली बार इस फीफा विश्व कप 2026 के क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए जीतना जरुरी था। अगर भारत इस मुकाबले को जीत जाती तो वह अगले दौर में पहुंचने के साथ ही इतिहास रच देती।

QAT vs IND: इस मुकाबले में भारत के लिए 37 वें मिनट में लालियानजुआला चांगटे ने गोल किया। इसके चलते हुए भारत इस मुकाबले में कतर से आगे चल रही थी। लेकिन तभी मैच के 73 वें मिनट में कतर के फुटबॉलर यूसुफ अयमन ने गेंद को नेट के अंदर डाल दिया। लेकिन भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को लगा कि गेंद मैदान की लाइन से बाहर जा चुकी है। क्यूंकि इस मुकाबले में जब गुरप्रीत ने अयमन के हेडर को बचाया था और गेंद सीमा रेखा से बाहर चली गई थी।

india and katar football match

QAT vs IND: इस पर भी वहां पर मौजूद फील्ड अंपायर ने सीटी नहीं बजाई। तभी कतर के डिफेंडर अल हसन ने गेंद को बाहर से खींच लिया और गेंद को अयमन की तरफ बढ़ा दिया। जिसके बाद अयमन करीब आकर गेंद को पोल के अंदर डालकर गोल कर देते है। तब इस मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम ने इसका भारी विरोध भी किया लेकिन रेफरी ने इसको गोल करार दे दिया।

QAT vs IND: इसके बाद इस मैच में दक्षिण कोरियाई रेफरी किम वू-सुंग ने वहां पर मौजूद लाइन मैन से इस बारे में पूछा और अपने पहले वाले निर्णय पर ही डटे रहे। क्यूंकि फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के दूसरे दौर के मुकाबलों के लिए वीडियो असिस्टेंट रेफरी प्रणाली नहीं है। जो मैच में मौजूद ऑन-फील्ड रेफरी की सहायता करने के लिए होती है। इस प्रणाली के नहीं होने से भारत अब इस फीफा विश्व कप 2026 के क्वालीफायर मैच से बाहर हो गया है।

ये भी पढ़ें: T20 WC IND Vs USA: भारत बनाम अमेरिका मैच आज, फैंटसी टीम ऐसा कि बनेगा बहुत पैसा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version