T20 World Cup 2024: इस साल जून में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने केन विलियमसन को ही टीम की कमान सौंपी है। इस लिए ही न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने केन विलियमसन की कप्तानी में ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का ये छठा और कप्तान के रूप में ये चौथा टी20 वर्ल्ड कप है। हम आपको यहाँ पर बताना चाहते है कि इस आगामी बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए ही न्यूजीलैंड की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस वर्ल्ड कप की टीम में डेवॉन कॉन्वे को भी न्यूजीलैंड टीम में मौका मिला है।
क्यूँकि डेवॉन कॉन्वे अभी हाल में ही आईपीएल की अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेले है और अब वो पुरे आईपीएल सीजन से ही बाहर हो गए है। न्यूजीलैंड टीम में टूर्नामेंट को देखते हुए टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट को तेज गेंदबाजी का जिम्मा सौंपा गया है।
इस बार टिम साउथी का यह सातवां टी20 वर्ल्ड कप होगा। वहीँ अभी चोट के चलते हुए तेज गेंदबाज काइल जेमिसन और ऑलराउंडर एडम मिल्ने अपनी – अपनी चोट के चलते न्यूजीलैंड टीम में जगह नहीं बना सके है। और इन दोनों को इस साल इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर ही रहना पड़ेगा।
वहीं विल ओ, टॉम लाथम, टिम सीफर्ट और विल यंग को भी अबकी बार इस स्कॉड में जगह नहीं मिली है। क्यूंकि इस सभी बल्लेबाजों का हालिया प्रदर्शन अभी काफी ख़राब चल रहा है। जिसके चलते ही इन सब को न्यूजीलैंड टीम में नहीं चुना गया है।
वहीं सलामी और काफी विस्फोटक बल्लेबाज कॉलिन मुनरो की भी न्यूजीलैंड टीम में वापसी नहीं हो पाई है। क्यूंकि मुनरो का हालिया फॉर्म काफी ख़राब चल रहा है। अब मुनरो की जगह चयनकर्ताओं ने युवा रन मशीन रचिन रविंद्र को टीम में चुना है।
क्यूंकि रचीं रविंद्र बल्ले से तो टीम के लिए अपना योगदान दे ही सकते है साथ ही जरुरत पड़ने पर वो गेंद से भी टीम के लिए काफी सहायक हो सकते है। इसके अलावा टीम में इस टीम में तेज गेंदबाज मैट हेनरी की वापसी हुई है। इस टीम के साथ रिजर्व खिलाडी के तौर पर युवा तेज गेंदबाज बेन सीयर्स को मौका मिला है , जो न्यूजीलैंड टीम के साथ रहेंगे।
वहीं अब न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टीड ने वर्ल्ड कप टीम में चुने हुए इन सभी खिलाडियों को बधाई दी है। न्यूजीलैंड टीम के कोच गैरी स्टीड ने यह भी कहाँ है कि वो यह भी देखने के लिए काफी उत्साहित है कि मैट हेनरी और रचीं रविंद्र इस बड़े टूर्नामेंट के मंच पर इस बार कैसा प्रदर्शन करते है।
क्यूंकि उनका मन्ना है कि ये वो खिलाडी है जो इस बड़े टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम के लिए काफी सहायक हो सकते है। अब देखना यह होगा कि इस बार इस टी20 वर्ल्ड कप में इन दोनों खिलाडियों का डेब्यू कैसा रहने वाला है। इस बार इस टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम को पहला मैच 7 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ गयाना में खेलना है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड :- केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउदी.
रिजर्व : बेन सियर्स







