Saturday, February 21

T20 World Cup: इस समय T20 विश्व कप 2026 का सीजन खेला जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो गई थी। इसके अलावा अभी तक इस टी-20 विश्व कप के 9 संस्करणों में कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं।

इस बीच कई बार खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है तो कुछ मौकों पर कई कप्तानों ने अपने बल्ले शानदार प्रदर्शन करके उस मैच का पासा भी पलट कर रख दिया है। इसके बावजूद भी अभी तक कोई भी कप्तान इस टूर्नामेंट में शतक नहीं लगा पाया है। आइए टी-20 विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च पारी खेलने वाले कप्तानों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. क्रिस गेल : 98 रन बनाम भारत: साल 2010 :-

इस सूची में पहले पायदान पर कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल का नाम आता है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट के इतिहास में बतौर कप्तान सर्वोच्च पारी खेलने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने साल 2010 के टी-20 विश्व कप के 19वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 66 गेंदों में 98 रन की पारी खेली थी।

Chris Gayle
chris gayle

इस मैच में उनके बल्ले से हमें 5 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। उस मैच में वह ऐतिहासिक शतक लगाने से चूक गए थे। क्यूंकि तब वह रन आउट हो गए थे। इस मैच में कैरेबियन टीम ने 169 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 155 रन ही बना पाई थी।

2. रोहित शर्मा : 92 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया : साल 2024 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 के टी-20 विश्व कप में सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में काफी अहम मदद की थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

उस मैच में भारतीय दिग्गज ने पावरप्ले में ही ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं उस मैच में उनकी इस धमाकेदार पारी में तब हमें उनके बल्ले से 7 चौके और बेहतरीन 8 छक्के भी भी देखने को मिले थे।

3. केन विलियमसन : 85 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया : साल 2021 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2021 के टी-20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 48 गेंदों में 85 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं उनकी उस पारी में हमें 10 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे।

Kane Williamson
Kane Williamson

इसके अलावा यह अभी तक टी-20 विश्व कप फाइनल में बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। उस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद उस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हासिल करते हुए खिताब को जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version