Saturday, February 21

T20 World Cup: इस समय T20 विश्व कप 2026 का सीजन खेला जा रहा है। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में ज्यादातर बल्लेबाज काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में काफी तेज अर्धशतक और शतकीय पारियां देखने को मिलती हैं।

इसके चलते हुए अब टी-20 विश्व कप 2026 में भी कुछ बल्लेबाजों ने आक्रामक अर्धशतक लगाए हैं। वहीं अब इस दौरान ओमान क्रिकेट टीम के 43 वर्षीय मोहम्मद नदीम ने काफी धीमा अर्धशतक लगाया है। इसके चलते हुए अब वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आइए इस सूची के बारे में ज्यादा जान लेते हैं।

1. मोहम्मद नदीम : 53* रन : स्ट्राइक रेट- 94.64 :-

इस सूची में अब पहले पायदान पर ओमान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोहम्मद नदीम का नाम आ गया है। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम ने केवल 12 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिए थे।

Mohammad Nadeem
Mohammad Nadeem

इसके बाद फिर बल्लेबाजी के लिए नदीम आए। इसके बाद इस अनुभवी बल्लेबाज ने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा कर लिया। इस मैच में वह 56 गेंदों में 94.64 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे थे। उनकी इस अर्धशतकीय पारी के बाद भी उनकी टीम को हार मिली थी।

इस फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने नदीम :-

Mohammad Nadeem
Mohammad Nadeem

इसके अलावा ओमान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोहम्मद नदीम अब 43 साल और 161 दिन के बाद टी-20 विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में अब उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बीच अब हम बता देना चाहते हैं कि जयसूर्या ने 39 साल और 345 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए साल 2009 में अर्धशतक लगाया था।

2. डेवन स्मिथ :51 रन : स्ट्राइक रेट- 98.07 :-

टी-20 विश्व कप 2007 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेवन स्मिथ ने भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया था। इस मैच में तब वह 52 गेंदों में 98.07 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाकर आउट हुए थे।

Devon Smith
Devon Smith

तब अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए थे। उस मैच में उनकी इस पारी की मदद से कैरेबियाई टीम ने 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 18 ओवर में उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

3. इन बल्लेबाजों ने भी लगाए हैं धीमे अर्धशतक :-

पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी साल 2024 में कनाडा की टीम के खिलाफ खेलते हुए 53 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए थे। उस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 100 की रही थी।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

उनके अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साल 2024 में ही अमेरिका की टीम के खिलाफ मैच में 102.04 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए थे। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी नूर अली जादरान ने साल 2010 में भारतीय टीम के खिलाफ मैच में 104.16 की स्ट्राइक रेट से 48 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version