Monday, February 16

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज सोमवार, 16 फरवरी को 28 वां मैच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

इस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों ने अभी तक अपने दो-दो मैच खेल लिए हैं। इनमें से UAE की टीम को एक मैच में जीत मिली है। जबकि अफगानी टीम अपने दोनों मैच हारी है। लेकिन आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच होने की पूरी उम्मीद है।

अफगानिस्तान टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में अभी तक अफगानिस्तान टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। वहीं इन दोनों के बीच अभी तक कुल 14 टी 20 मैच खेले गए हैं। इनमें से अफगानिस्तान की टीम को 11 में जीत मिली है।

Afghanistan cricket team
Afghanistan cricket team

जबकि इस दौरान UAE की टीम को केवल 3 में ही जीत हासिल हुई है। तभी तो आज भी हमें अफगानी टीम का ही पलड़ा भारी नजर आ रहा है। लेकिन UAE की टीम ने अपने पिछले मैच में कनाडा की टीम को हराया था। आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच खेला जा सकता है।

आज इस तरह की हो सकती है अफगानिस्तान की टीम :-

अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन तब उस मैच में उनके सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था। तभी तो आज के इस मैच में उनकी टीम को गुरबाज से उसी प्रदर्शन की आस रहेगी।

Afghanistan cricket team
Afghanistan cricket team

अफगानिस्तान की संभावित एकादश :- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, और फजलहक फारूकी।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज UAE की टीम :-

अपने पिछले मैच में UAE की टीम ने कनाडा की टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। तब उस मैच में इस टीम के बल्लेबाज आर्यांश शर्मा और शोएब खान ने शानदार पारियां खेली थी। इसके अलावा उसी मैच में UAE के गेंदबाज जुनैद सिद्दकी ने भी घातक गेंदबाजी की थी। वहीं आज इस मैच में उनसे वैसे ही प्रदर्शन की आस रहेगी।

UAE Cricket Team
UAE Cricket Team

UAE की संभावित एकादश : अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, मयंक कुमार, अलीशान शराफू, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, और मुहम्मद जवादुल्लाह।

कैसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान की तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।

Arun Jaitley Cricket Stadium
Arun Jaitley Cricket Stadium

तभी तो उनको आज विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा। जबकि दूसरी तरफ स्पिनरों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारतीय टीम (221/9 बनाम बांग्लादेश) के नाम है। जबकि सबसे छोटा स्कोर श्रीलंका (120 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका) ने बनाया था।

ऐसा रहने वाला है आज दिल्ली का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 16 फरवरी को दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में बिना मौसम के खलल के पूरा मैच होने की उम्मीद है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version