Saturday, February 7

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में की जाएगी। सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस बड़े टूर्नामेंट से पहले आखिरी तैयारी कर रही है। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया 5 फरवरी को एक वार्म अप मैच खेलेगा। मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। टीम अपने सभी ग्रुप स्टेज की मैच वहां पर ही खेलेंगी। AUS आसानी से सुपर-8 में पहुंच सकता है, लेकिन ग्रुप स्टेज में उसका सबसे मुश्किल मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ हो सकता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप

इस ग्रुप में श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीम हैं। ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के मैच (Australia’s full T20 World Cup 2026 schedule)

  • 11 फरवरी
    ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड
    समय: दोपहर 3 बजे (भारतीय समय)
    वेन्यू: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • 13 फरवरी
    ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे
    समय: सुबह 11 बजे (भारतीय समय)
    वेन्यू: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • 16 फरवरी
    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
    समय: शाम 7 बजे (भारतीय समय)
    वेन्यू: पल्लेकेले स्टेडियम, कैंडी
  • 20 फरवरी
    ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान
    समय: शाम 7 बजे (भारतीय समय)
    वेन्यू: पल्लेकेले स्टेडियम, कैंडी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड:

  1. मिचेल मार्श (कप्तान)
  2. ज़ेवियर बार्टलेट
  3. कूपर कॉनॉली
  4. टिम डेविड
  5. बेन ड्वार्शुइस
  6. कैमरन ग्रीन
  7. नाथन एलिस
  8. जोश हेज़लवुड
  9. ट्रैविस हेड
  10. जोश इंग्लिस
  11. मैथ्यू कुहनेमैन
  12. ग्लेन मैक्सवेल
  13. मैथ्यू रेनशॉ
  14. मार्कस स्टोइनिस
  15. एडम ज़म्पा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। जोश हेज़लवुड और टिम डेविड के खेलने की उम्मीद है, लेकिन हेज़लवुड शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version