Friday, February 13

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज शुक्रवार, 13 फरवरी को 20 वां मैच कनाड़ा क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

इसके अलावा इन दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। तब कनाडा की टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। जबकि UAE की टीम को कीवी टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज के इस मैच में ये दोनों टीमों मैच को जीतना चाहेंगी।

UAE टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

कनाड़ा क्रिकेट टीम और UAE क्रिकेट टीम के बीच अभी तक 1 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। इस मैच में खेलते हुए UAE क्रिकेट टीम ने कनाडा के खिलाफ जीत दर्ज की थी। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच 27 अक्टूबर साल 2019 में खेला गया था।

UAE Cricket Team
UAE Cricket Team

तब उस मैच में पहले खेलते हुए UAE की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कनाडा की टीम भी 5 विकेट खोकर केवल 140 रन ही बना पाई थी। इसके बाद UAE की टीम ने वह मैच 14 रन से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है कनाड़ा की टीम :-

कनाडा क्रिकेट टीम को अपने कप्तान बाजवा और उनके सलामी साझेदार युवराज सामरा की जोड़ी से एक बार फिर से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी। इसके बाद नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन और श्रेयस मोव्वा अपने प्रदर्शन से टीम के मध्य क्रम को मजबूती देना चाहेंगे। जबकि गेंदबाजी में साद बिन जफर और कलीम सना पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Canada cricket team
Canada cricket team

कनाडा की संभावित एकादश : युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर, कलीम सना।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज UAE की टीम :-

UAE क्रिकेट टीम को आज अपने कप्तान मुहम्मद वसीम से एक बार फिर अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी। क्यूंकि उन्होंने अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 36.77 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,200 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा वह साल 2022 के विश्व कप में भी खेले थे।

UAE cricket team
UAE cricket team

UAE की संभावित एकादश : अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), मुहम्मद जोहैब, मयंक कुमार, अलीशान शराफू, ध्रुव पाराशर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, और मुहम्मद जवादुल्लाह।

कैसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान की तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।

Arun Jaitley Cricket Stadium
Arun Jaitley Cricket Stadium

तभी तो उनको आज विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा। जबकि दूसरी तरफ स्पिनरों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारतीय टीम (221/9 बनाम बांग्लादेश) के नाम है। जबकि सबसे छोटा स्कोर श्रीलंका (120 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका) ने बनाया था।

ऐसा रहने वाला है आज दिल्ली का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 13 फरवरी को दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में बिना मौसम के खलल के पूरा मैच होने की उम्मीद है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

नीदरलैंड क्रिकेट टीम और नामिबिया क्रिकेट टीम के बीच यह मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version