Tuesday, February 24

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 24 फरवरी को सुपर-8 का पांचवा मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा सुपर-8 के अपने पहले मैच में इंग्लिश टीम ने श्रीलंका की टीम को शानदार तरीके से हराया था। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीम का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। लेकिन अब ऐसे में आघा सलमान की अगुवाई में पाकिस्तान की टीम के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। आइए इस मैच से जुड़ी अन्य अहम बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

इंग्लैंड टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए इंग्लैंड की टीम को कुल 21 मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम को केवल 9 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं इस बीच 1 मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है।

England cricket team
England cricket team

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच टी-20 विश्व कप में अभी तक 3 मैच खेले गए हैं। तब इन सभी मैचों में इंग्लैंड की टीम को जीत मिली है। इसके चलते हुए साल 2022 के टी-20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से हराया था।

आज इस तरह की हो सकती है इंग्लैंड की टीम :-

इंग्लैंड की टीम ने अपने अंतिम मैच में श्रीलंका की टीम को 51 रनों से हराया था। तभी तो अब ऐसे में यह टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। लेकिन आज भी उनके बल्लेबाजों को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वहीं आज इस मैच में जोस बटलर अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस पाना चाहेंगे।

England Cricket Team
England Cricket Team

इंग्लैंड की संभावित एकादश : फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कर्रन, विल जैक्स, जैमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है पाकिस्तान की टीम :-

आज के अहम मैच के लिए पाकिस्तान की टीम प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है। इसके चलते हुए अब अबरार अहमद और शाहीन अफरीदी को प्लेइंग 11 में मौका मिलना काफी मुश्किल लग रहा है। इसके चलते हुए अब अफरीदी की जगह तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। जबकि इस मैच के लिए टीम में फखर जमान अपनी वापसी कर सकते हैं।

pakistan cricket team
pakistan cricket team

पाकिस्तान की संभावित एकादश : साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, आघा सलमान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारीक।

ऐसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती है। इसके अलावा नजरें जमने के बाद यहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है।

Pallekele International Stadium Pitch Report
Pallekele International Stadium Pitch Report

जबकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है तो यह पिच धीमी होती जाती है और फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन का रहा है। जबकि यहां पर 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 24 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां पर 15 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। तभी तो आज के इस मैच में बारिश अपना खलल जरूर डाल सकती है।

कब और कहां देखें आप यह मैच :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज रहेंगी सभी की नजरें :-

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने पिछली 9 पारियों में 31.88 की औसत से 255 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज हेरी ब्रूक के बल्ले से पिछली 10 पारियों में 236 रन आए हैं। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने पिछली 9 पारियों में 285 रन बनाए हैं।

Sahibzada Farhan
Sahibzada Farhan

इसके अलावा गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से राशिद खान ने पिछले 9 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं। जबकि अन्य इंग्लिश गेंदबाज डॉसन ने पिछले 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद नवाज ने भी अपने पिछले 9 मुकाबलों में 7.03 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version