Wednesday, February 11

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज 11 फरवरी को 15 वां मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इससे पहले अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को हराया था।

जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल क्रिकेट टीम को हराया था। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में ये दोनों टीमें अपनी उसी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी। आइए इस मैच से जुड़ी कुछ अन्य बातों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

दोनों के बीच लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-

अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 38 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए 19 मैचों में इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज की है। जबकि इस बीच कैरेबियाई टीम को भी 18 मैच में जीत मिली है।

England Cricket Team
England Cricket Team

इसके अलावा इन दोनों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। जबकि ये दोनों टीमें आखिरी बार साल 2025 में द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने हुईं थी। तब इस सीरीज को इंग्लिश टीम ने 3-0 से जीता था।

ऐसी हो सकती है आज इंग्लैंड की टीम :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल एक ही बदलाब किया है। इसके चलते हुए अब ल्यूक वुड की जगह जेमी ओवरटन को टीम में शामिल कर लिया गया है। वहीं उनके इस बदलाब के साथ अब इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत हो गया है। क्यूंकि ओवरटन निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी कर लेते हैं।

England cricket team
England cricket team

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : ⁠फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), ⁠जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), ⁠सैम कर्रन, ⁠विल जैक्स, ⁠लियाम डॉसन, ⁠जेमी ओवरटन, ⁠जोफ्रा आर्चर, और आदिल राशिद।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज की टीम :-

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने अपने पिछले मैच में स्कॉटलैंड की टीम के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं तब उस मैच में कैरेबियाई टीम को जीत मिली थी। जबकि इस मैच में कप्तान शाई होप को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन आज के इस मैच में होप के ऊपर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं आज वह एक बार फिर से ब्रैंडन किंग के साथ पारी की शुरुआत करने वाले हैं।

West Indies cricket team
West Indies cricket team

वेस्टइंडीज की संभावित एकादश : ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, और शमर जोसेफ।

कैसी रहने वाली है आज वानखेड़े स्टेडियम की पिच :-

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के खेलने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती जाती है। इस मैदान पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं।

Wankhede Stadium Pitch Report
Wankhede Stadium Pitch Report

क्यूंकि यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती है। जबकि यहां की पिच फ्लैट होती है। तभी तो यहां पर हमें हमेशा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन रात के मुकाबलों में यहां पर ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें यहां पर अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

कैसा रहेगा आज मुंबई का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 11 फरवरी को मुंबई में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो ऐसे में मैच बिना किसी रूकावट के पूरा होने की उम्मीद है।

जानें कब और कहां देखें आप यह मैच :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version