T20 World Cup: टी-20 विश्व कप में इस समय काफी रोमांचक मोड़ में आ गया है। टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में अपने 4 विकेट खोकर 256 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं अब यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है।
इसके चलते हुए अब भारत अब तीसरा ऐसा देश भी बन गया है जिन्होंने इस टूर्नामेंट में एक पारी में 250 से अधिक रन बनाए हैं। आइए इस बीच अब टी-20 विश्व कप के उन चुनिंदा मैचों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें उन टीमों ने 250+ रन बनाए थे।
1. श्रीलंका क्रिकेट टीम : 260/6 बनाम केन्या : साल 2007 :-
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में केन्या क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व दिग्गज श्रीलंकाई खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने 44 गेंदों में 88 रन बनाए थे।

जबकि अन्य बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने भी केवल 27 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में केन्या की टीम केवल 88 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए इस मैच में श्रीलंका को 172 रन से शानदार जीत मिली थी।
2. भारतीय क्रिकेट टीम : 256/4 बनाम जिम्बाब्वे : साल 2026 :-
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन का स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इसके बाद इन रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद भी अपने 6 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई थी। उस मैच में जिम्बाब्वे टीम की तरफ से ब्रायन बेनेट ने नाबाद 97 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली थी। जबकि दूसरी तरफ इस मैच में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे।
भारतीय टीम ने तोड़ा अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब इसके चलते हुए टी-20 विश्व कप इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी बना लिया है। क्यूंकि इससे पहले टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का पिछल सबसे बड़ा स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन का था। तब यह सबसे स्कोर उन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए बनाया था।
3. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम :254/6 बनाम जिम्बाब्वे : साल 2026 :-
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (85) और रोवमैन पॉवेल (59) ने शानदार अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 31 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 6 विकेट के नुकसान पर 254 रनों तक पहुंचा दिया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने केवल 52 रन के स्कोर पर ही अपने 4 शीर्ष बल्लेबाजों को खो दिया था। इसके बाद निचले क्रम में ब्रैड इवांस (43) ने अच्छी पारी खेली थी। लेकिन इसके बावजूद भी यह टीम केवल 147 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए उस मैच में कैरेबियाई टीम को 107 रनों से जीत मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







