T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में आज गुरुवार, 12 फरवरी को 18 वां मैच भारतीय क्रिकेट टीम और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना आखिरी मैच साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हारी थी।
जबकि इसके बाद भारत ने इस टूर्नामेंट में लगातार 9 मैच जीते हैं। वहीं अब इस टूर्नामेंट में भारत ने पिछले मैच में USA की टीम को हराया था। जबकि नामीबिया की टीम भी अपना पहला मैच हार चुकी है। आइए इस मैच से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
भारत और नामीबिया की टीम के बीच अभी तक केवल 1 ही टी-20 मैच साल 2021 में खेला गया था। तब उस मैच में टीम इंडिया को 9 विकेट से जीत मिली थी। उस मैच में पहले खेलते हुए नामीबिया की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारत ने केवल 1 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
आज इस तरह की हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन :-
नामीबिया टीम के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच से पहले भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि अब टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दूसरे मैच से बाहर हो सकते हैं। अब उनकी जगह पर संजू सैमसन टीम में मौका मिल सकता है। जबकि जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।
भारत की संभावित एकादश : संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, और वरुण चक्रवर्ती।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है नामीबिया की टीम :-
नामीबिया की टीम को अपने पहले विश्व कप मैच में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस पहले मैच में नामीबिया टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही अच्छी नहीं रही थी। इसके अलावा अगर इस टीम को भारत के खिलाफ जीतना है तो उनको दोनों ही क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
नामीबिया की संभावित एकादश: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रायलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डिलन लीशर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हाइंगो।
ऐसी हो सकती है आज अरुण जेटली स्टेडियम की पिच :-
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान की तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है।
तभी तो उनको आज विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा। जबकि दूसरी तरफ स्पिनरों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर भारतीय टीम (221/9 बनाम बांग्लादेश) के नाम है। जबकि सबसे छोटा स्कोर श्रीलंका (120 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका) ने बनाया था।
ऐसा रहने वाला है आज दिल्ली का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 12 फरवरी को दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में बिना मौसम के खलल के पूरा मैच होने की उम्मीद है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और नामिबिया क्रिकेट टीम के बीच यह मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज नजरें :-
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले 10 मैचों में 360 रन बनाए हैं। जबकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले मैच में असफल रहे थे। तभी तो आज के मैच में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। जबकि नामीबिया की तरफ से फ्रायलिंक ने पिछले 10 मैचों में 268 रन बनाए हैं। उनके अलावा इरास्मस ने भी 10 मैचों 268 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 8 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। जबकि अर्शदीप ने 9 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। तभी तो आज के इस मैच में एक बार फिर से इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी।
र्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







