Sunday, February 22

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार, 22 फरवरी को सुपर-8 का तीसरा मैच भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने सभी लीग मैच जीते हैं। इन दोनों ही टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप रहकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। तभी तो आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

indian cricket team
indian cricket team

दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीम के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2006 में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक इन दोनों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। इसमें से अफ्रीका की टीम को 13 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान भारतीय टीम को 21 मैचों में जीत हासिल हुई है। वहीं इस दौरान उनका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा इन दोनों के बीच खेले पिछले 7 मैचों में से 6 में टीम इंडिया को जीत मिली है।

आज इस तरह की हो सकती है भारत की टीम :-

अपने पिछले मैच में भारतीय टीम ने नीदरलैंड की टीम को 17 रन से हराया था। लेकिन अभी तक भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी लय को हासिल नहीं कर पाए हैं। क्यूंकि अभिषेक शर्मा अपने तीनों ही मैचों में शून्य पर ही आउट हो गए हैं। लेकिन आज उनसे भारतीय टीम को एक अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Indian cricket team
Indian cricket team

भारत की संभावित एकादश : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, और वरुण चक्रवर्ती।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम :-

अपने पिछले मैच दक्षिण अफ्रीका की टीम ने UAE क्रिकेट टीम को 40 बॉल रहते हुए 6 विकेट से हरा दिया था। इस मैच साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग काफी शानदार रही थी। इस समय यह टीम काफी शानदार फॉर्म में भी चल रही है। तभी तो यह इस मैच को आज जीतना चाहेगी।

South Africa Cricket Team
South Africa Cricket Team

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, और लुंगी एनगिडी।

ऐसी रहेगी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी आज सभी की नजर :-

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी पिछली 14 पारियों में 31.23 की बल्लेबाजी औसत से 406 रन बनाए हैं। जबकि दूसरी तरफ डेविड मिलर ने भी अपने 28 मैचों में 33.11 की बल्लेबाजी औसत और 146.23 की स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं। वहीं क्विंटन डिकॉक ने 15 मैचों में 42.25 की बल्लेबाजी औसत और 149.55 की स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए है।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इसके अलावा दोनों टीमों की तरफ से गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 16.50 की गेंदबाजी औसत से 9 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। जबकि केशव महाराज ने 29.33 की गेंदबाजी औसत से 15 विकेट लिए हैं। इसके अलावा भारत की तरफ से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 18.86 की गेंदबाजी औसत से 23 विकेट लिए हैं। जबकि अन्य गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 11.36 की शानदार गेंदबाजी औसत से 22 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version