IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आज वीरवार, 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मैच को जीतकर भारतीय टीम एक बार फिर से फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी। तभी तो आज ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच आज हमें काटें की टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं इस अहम मैच में आज भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका भी रहेगा।
जसप्रीत बुमराह बनाएंगे कीर्तिमान :-

आज खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड टीम के खिलाफ जसप्रीत बुमराह एक विकेट हासिल करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान रच देंगे। क्यूंकि बुमराह एक विकेट लेते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक केवल 7 ही भारतीय गेंदबाज इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए अनिल कुंबले ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट :-
इससे पहले भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने साल 1990-2008 तक 403 मैचों में खेलते हुए 30.09 की औसत के कुल 956 विकेट लिए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। उन्होंने भी 287 मैचों में खेलते हुए 25.8 की औसत से कुल 765 विकेट लिए थे।

इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 717 विकेट लिए हैं। इसके बाद चौथे पायदान पर कपिल देव का नाम आता है। उन्होंने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 687 विकेट लिए हैं। इसके अलावा भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी अभी तक 373 इंटरनेशनल मैचों में कुल 635 विकेट ले चुके हैं।

जबकि इसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने 309 इंटरनेशनल मैचों में कुल 610 विकेट लिए थे। इसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने 296 इंटरनेशनल मैचों में कुल 551 विकेट लिए थे। वहीं इसके बाद अब इसी क्लब में शामिल होने का मौका जसप्रीत बुमराह के पास भी है।
ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का इंटरनेशनल करियर :-
इस बीच अगर भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 52 टेस्ट मैचों की 99 पारियों में खेलते हुए कुल 234 विकेट लिए हैं। जबकि उन्होंने अभी तक 89 वनडे मैचों में कुल 149 विकेट हासिल किए हैं।

इसके अलावा उन्होंने अभी तक कुल 92 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 116 विकेट लिए हैं। वहीं इस समय इन तीनों फॉर्मेट में बुमराह ने कुल मिलाकर 499 विकेट हासिल कर लिए हैं। इसके अलावा अब बुमराह जिस तरह के गेंदबाज हैं तो उनके लिए एक विकेट लेना कोई बड़ी बात नहीं है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






