SL vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका की टीम को हराने के बाद कीवी टीम ने अब सेमीफाइनल के लिए खुद को काफी मजबूत दावेदार बना लिया है। वहीं इससे पहले पाकिस्तान की टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। लेकिन अब कोलंबो में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने मेजबान श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया है। वहीं इस मैच में कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने अपनी टीम के लिए काफी मुश्किल समय में 47 रनों की शानदार पारी खेलकर एक कीर्तिमान बना दिया है।
इसके अलावा इस मैच में एक समय न्यूजीलैंड की टीम ने केवल 84 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फिर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान मिचेल सैंटनर ने पारी को संभाला और अपनी टीम को 168 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद श्रीलंका की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 107 रन ही बनाए। वहीं इस मैच में हार के बाद अब श्रीलंका की टीम इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गई है।
मिचेल सैंटनर ने रचा इतिहास :-
श्रीलंका टीम के खिलाफ खेले गए इस मैच में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली है। वहीं अपनी इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले।

वहीं अपनी इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड की कप्तान मिचेल सैंटनर ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। जबकि इसी के साथ अब वह न्यूजीलैंड टीम की तरफ टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
ऐसा करने वाले दुनिया के छठें खिलाड़ी बने सैंटनर :-
इसके अलावा वह ओवरऑल फुल मेंबर्स टीमों में यह कारनामा करने वाले अब दुनिया के छठे खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं उन्होंने अभी तक 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए कुल 1021 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 20.01 की बल्लेबाजी औसत से ये रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने अभी तक कुल 127 विकेट भी लिए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में 1000 से ज्यादा रन और 100 प्लस विकेट लेने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स टीम) :-
Mitchell Santner 47(26) and Cole McConchie’s 31*(23) partnership of 84(47) steers the innings to a total of 168/7. Time to defend.
Watch LIVE in NZ on @skysportnz. Live scoring at https://t.co/ZEAQQg55DT#NZvSL #T20WorldCup pic.twitter.com/iNQ4SJOaLu
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) February 25, 2026
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)
हार्दिक पांड्या (भारत)
शादाब खान (पाकिस्तान)
मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







