Wednesday, February 11

IND vs PAK: टी20 वर्ल्डकप 2026 में आगामी 15 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मैच शेड्यूल किया गया था। जबकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान कर दिया था कि उनकी टीम आईसीसी ईवेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगी।

इसके बाद अब आईसीसी दर्शकों के इस पसंदीदा मैच को करवाने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रहा है। इस बीच अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी हाल ही में आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बैठक हुई है। इसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट खत्म करने के लिए आईसीसी के सामने 3 बड़ी शर्तें रख दी हैं।

आईसीसी और पीसीबी बे बीच हुई मीटिंग :-

इस बीच अब अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान का मैच करवाने के लिए हर पूरी कोशिश करना शुरू कर दिया है। इसके बाद बीते शनिवार को आई खबर में यह दावा किया गया था कि पीसीबी और आईसीसी के बीच बातचीत होने जा रही है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

जबकि अब सोमवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी के साथ बीसीबी अध्यक्ष के सदस्य भी इस बैठक में मौजूद थे। इसके चलते हुए अब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट खत्म करने के लिए 3 बड़ी शर्तें रखी हैं।

पाकिस्तान ने रखी 3 बड़ी शर्तें :-

इस दौरान आ रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी ने आईसीसी के सामने शर्त रखी है कि उन्हें वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर मिलना चाहिए। इसके अलावा पाकिस्तान भारत के साथ क्रिकेट संबंध मजबूत करना चाहते हैं।

Mohsin Naqvi
Mohsin Naqvi

इसके चलते हुए इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज का दौर एक बार फिर शुरू किया जा सके। जबकि तीसरी बड़ी मांग यह है कि आगामी 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ मिलाएं।

इस मांग को भारत नहीं करेगा मंजूर :-

इस बीच अब रिपोर्ट आ रही है कि वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू और पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने की मांग तो बीसीसीआई मान सकती है। लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए भारत इस मौजूदा समय संभवतः कभी राजी नहीं होगा। इसके अलावा साल 2012 से ही इन दोनों देशों के बीच कोई शृंखला नहीं खेली गई है।

Tilak Varma
Tilak Varma

इसके अलावा इन दोनों पड़ोसियों की भिड़ंत केवल एशिया कप और आईसीसी ईवेंट में ही होती है। जबकि भारत के साथ बाईलेटरल सीरीज नहीं खेलने से इस मौजूदा समय में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हो रहा है। इसी के चलते हुए मोहसिन नकवी ने आईसीसी के सामने यह मांग रखी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version