टीम इंडिया इस समय टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने अब तक अपने लगभग सभी मैच जीते हैं सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का समाना करना पड़ा था। सुपर 8 में भारतीय टीम का आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होना हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम हैं।
क्योंकि जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वो सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी जबकि दूसरी टीम बाहर हो जाएगी। वहीँ अगर इस मैच में बारिश हो जाती हैं तो फिर यह टीम क्वालीफाई कर सकती हैं।
ईडन गार्डन्स में खेला जाना हैं मुकाबला
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला 1 मार्च को कोलकता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना हैं। दोनों टीमों के लिए यह वर्चुअल नॉकऑउट हैं। क्योंकि, जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुँच जाएगी जबकि हारने वाली का सफर खत्म हो जायेगा। हालाँकि अगर इस मैच में बारिश होती हैं तो समीकरण काफी दिलचस्प हो जायेगा।
बारिश से रद्द हुआ तो वेस्टइंडीज करेगी क्वालीफाई
भारत ने सुपर 8 मैचों में 1 जीत के साथ 2 पॉइंट्स हैं जबकि वेस्टइंडीज के भी 8 मैचों में 1 जीत के साथ 2 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमों के पॉइंट्स तो बराबर हैं लेकिन नेट रन रेट में अंतर हैं।
वेस्टइंडीज का नेट रन रेट इंडिया से ज्यादा हैं और अगर उस मैच में बारिश होती है और उसकी वजह से मैच रद्द हो जाता हैं तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट्स मिलेगा और नेट रन रेट के चलते विंडीज टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी।
नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज हैं आगे
वेस्टइंडीज को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा हैं जबकि इंडिया ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज की थी। हालाँकि उन्होंने आखिरी में शिवम दुबे को गेंदबाजी दे दी जिससे उनका नेट रन रेट वेस्टइंडीज की तुलना में कम हैं।







