Friday, February 27

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सुपर 8 में जगह बना ली है। वो अपने सभी मुकाबलों को एकतरफा तरीके से जीतते हुए इस स्टेज में पहुंचे हैं।

इंडिया को सुपर 8 में ग्रुप ए में रखा गया है, जहाँ उनका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया में जो क्वालीफाई करेगा उससे होना है। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम ने अब तक कितनी बार सुपर 8 के लिए क्वालीफाई किया है और उसमें उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सुपर 8 में रिकॉर्ड

Team India Performance In Super 8 In T20 World Cup
Team India Performance In Super 8 In T20 World Cup

2009 (इंग्लैंड) – सुपर 8 से बाहर

साल 2009 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के फॉर्मूले को लाया गया था। इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई थी। जिसमें ग्रुप स्टेज में 3 टीमों के 4 ग्रुप बने हुए थे और उनमें से टॉप 2 टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने वाली थीं।

इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने दोनों मुकाबले आसानी से जीतते हुए सुपर 8 में जगह बनाई थी। हालाँकि सुपर 8 भारतीय टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा था। पहले मैच में उन्हें वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से हराया था। तो वहीं अगले मैच में इंग्लैंड के हाथों 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका के सामने वो 12 रन से हारी थी। इस हार के साथ वो सेमीफाइनल में भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

टीम बनाम दूसरी टीम परिणाम
भारत 180-5 (20) बनाम बांग्लादेश 155-8 (20) भारत 25 रन से जीता
आयरलैंड 112-8 (18) बनाम भारत 113-2 (15.3) भारत 8 विकेट से जीता (15 गेंद शेष)
सुपर 8, भारत 153-7 (20) बनाम वेस्ट इंडीज 156-3 (18.4) वेस्टइंडीज 7 विकेट से जीता (8 गेंद शेष)
सुपर 8, इंग्लैंड 153-7 (20) बनाम भारत 150-5 (20) इंग्लैंड 3 रन से जीता
सुपर 8, दक्षिण अफ्रीका 130-5 (20) बनाम भारत 118-8 (20) दक्षिण अफ्रीका 12 रन से जीता

2010 (वेस्टइंडीज) – सुपर 8 से बाहर

साल 2010 में भी ग्रुप स्टेज में उसी फॉर्मेट को बरकरार रखा गया। इसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही थीं। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में पहले अफगानिस्तान को 7 विकेट से और साउथ अफ्रीका को 14 रन से हराकर सुपर 8 में जगह बनाई थी।

सुपर 8 में उनका पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हुआ था, जहाँ टीम इंडिया ने आसानी से 49 रनों से जीत लिया। जबकि अगले मैच में उन्हें वेस्टइंडीज के हाथों 14 रन और श्रीलंका से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दो हार की वजह से वो सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हुई थीं।

टीम बनाम दूसरी टीम परिणाम
अफगानिस्तान 115-8 (20) बनाम भारत 116-3 (14.5) भारत 7 विकेट से जीता
भारत 186-5 (20) बनाम दक्षिण अफ्रीका 172-5 (20) भारत 14 रन से जीता
सुपर 8, भारत 184-5 (20) बनाम ऑस्ट्रेलिया 135 (17.4) भारत 49 रन से जीता
सुपर 8, वेस्टइंडीज 169-6 (20) बनाम भारत 155-9 (20) वेस्टइंडीज 14 रन से जीता
सुपर 8, भारत 163-5 (20) बनाम श्रीलंका 167-5 (20) श्रीलंका 5 विकेट से जीता

2012 (श्रीलंका) – सुपर 8 से बाहर

श्रीलंका में 2012 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से 12 टीमें हिस्सा ले रही थीं। इंडिया का ग्रुप स्टेज में पहला मैच अफगानिस्तान के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने 23 रनों से जीत हासिल की और अगले मैच में इंग्लैंड को 90 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की।

सुपर 8 में टीम इंडिया का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हुआ और उन्होंने यह मैच 31 गेंदें शेष रहते हुए 9 विकेट से जीत लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम का नेट रन रेट काफी खराब हो गया। अगले मैच में उन्होंने पाकिस्तान को 3 ओवर रहते हुए 7 विकेट से हरा दिया। आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका को भी उन्होंने 1 रन से हराया, लेकिन खराब नेट रन रेट की वजह से वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

टीम बनाम दूसरी टीम परिणाम
भारत 159-5 (20) बनाम अफगानिस्तान 136 (19.3) भारत 23 रन से जीता
भारत 170-4 (20) बनाम इंग्लैंड 80 (14.4) भारत 90 रन से जीता
सुपर 8, भारत 140-7 (20) बनाम ऑस्ट्रेलिया 141-1 (14.5) ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता
सुपर 8, पाकिस्तान 128 (19.4) बनाम भारत 129-2 (17) भारत 8 विकेट से जीता
सुपर 8, भारत 152-6 (20) बनाम दक्षिण अफ्रीका 151 (19.5) भारत 1 रन से जीता

2024 (वेस्टइंडीज & अमेरिका) – चैंपियन

वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए इस टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से टीमों की संख्या बढ़ाई गई थी। इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही थीं। सभी को 4 ग्रुप में 5-5 टीमों में रखा गया था। इंडिया ने अपने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से धूल चटाई थी। वहीं अगले मैच में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 6 रनों से हराया था। यूएसए को भारतीय टीम ने आसानी से 3 विकेट से हराया था, जबकि कनाडा के खिलाफ उनका आखिरी मैच बारिश की वजह से धुल गया था।

इंडिया ने सुपर 8 में पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया था, जबकि अगले मैच में बांग्लादेश को 50 रनों से परास्त किया था। जबकि आखिरी लीग मैच में 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

सेमीफाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर 2022 में एडिलेड में मिली हार का बदला लिया था और 10 सालों के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 2007 के बाद दूसरा खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच हारे खिताब जीता था।

टीम बनाम दूसरी टीम परिणाम
आयरलैंड 96 (16) बनाम भारत 97-2 (12.2) भारत 8 विकेट से जीता
भारत 119 (19) बनाम पाकिस्तान 113-7 (20) भारत 6 रन से जीता
संयुक्त राज्य अमेरिका 110-8 (20) बनाम भारत 111-3 (18.2) भारत 7 विकेट से जीता
भारत बनाम कनाडा मैच रद्द
सुपर 8, भारत 181-8 (20) बनाम अफगानिस्तान 134 (20) भारत 47 रन से जीता
सुपर 8, भारत 196-5 (20) बनाम बांग्लादेश 146-8 (20) भारत 50 रन से जीता
सुपर 8, भारत 205-5 (20) बनाम ऑस्ट्रेलिया 181-7 (20) भारत 24 रन से जीता
सेमीफाइनल, भारत 171-7 (20) बनाम इंग्लैंड 103 (16.4) भारत 68 रन से जीता
फाइनल, भारत 176-7 (20) बनाम दक्षिण अफ्रीका 169-8 (20) भारत 7 रन से जीता

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version