T20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें इटली पहली बार यह टूर्नामेंट खेलने जा रही है।

आईसीसी ने मंगलवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा। शेड्यूल जारी होते ही सबसे बड़ी चर्चा इस बात की शुरू हो गई कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे टूर्नामेंट के शुरुआती दिनों से ही रोमांचक माहौल बनने वाला है।

भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में होंगे आमने-सामने

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे ज्यादा उत्सुकता पैदा करता है। इस बार दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में आमने-सामने उतरेंगी और यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे हाई वोल्टेज मैच माना जा रहा है और शेड्यूल जारी होते ही इस तारीख पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।

T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप का पूरा विवरण

टूर्नामेंट में कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें बीस टीमें शामिल होंगी। हर टीम में पांच-पांच टीमों को जगह दी गई है। नीचे उसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स, नामीबिया
  • ग्रुप B: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
  • ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
  • ग्रुप D: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का ग्रुप शेड्यूल

1. 7 फरवरी (शनिवार) – भारत बनाम USA, मुंबई

2. 12 फरवरी (बुधवार) – भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली

3. 15 फरवरी (शनिवार) – भारत बनाम पाकिस्तान, प्रेमदासा कोलंबो

4. 18 फरवरी (मंगलवार) – भारत बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद

T20 World Cup 2026 में अन्य बड़े मुकाबले

इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में आयोजित किया जाएगा, जबकि पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता या कोलंबो में और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। शेड्यूल के अनुसार ग्रुप स्टेज में रोजाना तीन मैच खेले जाएंगे जिससे दर्शकों के लिए लगातार रोमांच बना रहेगा। इसके अलावा, ICC के मुताबिक, भारतीय समयानुसार दिन का पहला मैच सुबह 11 बजे से, दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से और तीसरा मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल (T20 World Cup 2026 Schedule in Hindi)

1. 7 फरवरी (शनिवार) – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, एसएससी कोलंबो

2. 7 फरवरी (शनिवार) – वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, कोलकाता

3. 7 फरवरी (शनिवार) – भारत बनाम अमेरिका, मुंबई

4. 8 फरवरी (रविवार) – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, मुंबई

5. 8 फरवरी (रविवार) – इंग्लैंड बनाम नेपाल, अहमदाबाद

6. 8 फरवरी (रविवार) – श्रीलंका बनाम आयरलैंड, प्रेमदासा कोलंबो

7. 9 फरवरी (सोमवार) – बांग्लादेश बनाम इटली, कोलकाता

8. 9 फरवरी (सोमवार) – जिम्बाब्वे बनाम ओमान, एसएससी कोलंबो

9. 9 फरवरी (सोमवार) – दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा, अहमदाबाद

10. 10 फरवरी (मंगलवार) – नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया, दिल्ली

11. 10 फरवरी (मंगलवार) – न्यूजीलैंड बनाम यूएई, चेन्नई

12. 10 फरवरी (मंगलवार) – अमेरिका बनाम अफगानिस्तान, प्रेमदासा कोलंबो

13. 11 फरवरी (बुधवार) – दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड, अहमदाबाद

14. 11 फरवरी (बुधवार) – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई

15. 11 फरवरी (बुधवार) – इंग्लैंड बनाम ओमान, चेन्नई

16. 11 फरवरी (बुधवार) – श्रीलंका बनाम इटली, प्रेमदासा कोलंबो

17. 12 फरवरी (गुरुवार) – नेपाल बनाम नामीबिया, मुंबई

18. 12 फरवरी (गुरुवार) – जिम्बाब्वे बनाम कनाडा, अहमदाबाद

19. 13 फरवरी (शुक्रवार) – ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे, मुंबई

20. 13 फरवरी (शुक्रवार) – कनाडा बनाम नेपाल, प्रेमदासा कोलंबो

21. 13 फरवरी (शुक्रवार) – अमेरिका बनाम नीदरलैंड्स, चेन्नई

22. 14 फरवरी (शनिवार) – आयरलैंड बनाम ओमान, एसएससी कोलंबो

23. 14 फरवरी (शनिवार) – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, कोलकाता

24. 14 फरवरी (शनिवार) – दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद

25. 15 फरवरी (रविवार) – वेस्टइंडीज बनाम नेपाल, मुंबई

26. 15 फरवरी (रविवार) – यूएई बनाम नामीबिया, चेन्नई

27. 16 फरवरी (सोमवार) – भारत बनाम पाकिस्तान, प्रेमदासा कोलंबो

28. 16 फरवरी (सोमवार) – इंग्लैंड बनाम इटली, कोलकाता

29. 16 फरवरी (सोमवार) – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कैंडी

30. 17 फरवरी (मंगलवार) – न्यूजीलैंड बनाम कनाडा, मुंबई

31. 17 फरवरी (मंगलवार) – आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, कैंडी

32. 18 फरवरी (बुधवार) – बांग्लादेश बनाम नेपाल, मुंबई

33. 18 फरवरी (बुधवार) – दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई, दिल्ली

34. 18 फरवरी (बुधवार) – पाकिस्तान बनाम नामीबिया, एसएससी कोलंबो

35. 18 फरवरी (बुधवार) – भारत बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद

36. 19 फरवरी (गुरुवार) – वेस्टइंडीज बनाम इटली, कोलकाता

37. 19 फरवरी (गुरुवार) – श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, प्रेमदासा कोलंबो

38. 19 फरवरी (गुरुवार) – अफगानिस्तान बनाम कनाडा, चेन्नई

39. 20 फरवरी (शुक्रवार) – ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, कैंडी

40. 22 फरवरी (रविवार) – Y1 बनाम Y5, कैंडी

41. 23 फरवरी (सोमवार) – Y2 बनाम Y6, अहमदाबाद

42. 24 फरवरी (मंगलवार) – Y3 बनाम Y7, मुंबई

43. 25 फरवरी (बुधवार) – Y4 बनाम Y8, कैंडी

44. 26 फरवरी (गुरुवार) – Y1 बनाम Y3, अहमदाबाद

45. 27 फरवरी (शुक्रवार) – Y2 बनाम Y4, प्रेमदासा कोलंबो

46. 28 फरवरी (शनिवार) – Y5 बनाम Y7, चेन्नई

47. 1 मार्च (रविवार) – Y6 बनाम Y8, कैंडी

48. 2 मार्च (सोमवार) – Y1 बनाम Y7, दिल्ली

49. 3 मार्च (मंगलवार) – Y2 बनाम Y8, कोलकाता

50. 4 मार्च (बुधवार) – Y3 बनाम Y5, एसएससी कोलंबो

51. 5 मार्च (गुरुवार) – Y4 बनाम Y6, मुंबई

52. 4 मार्च (बुधवार) – सेमी फाइनल 1, कोलकाता या कोलंबो

53. 5 मार्च (गुरुवार) – सेमी फाइनल 2, मुंबई

54. 8 मार्च (रविवार) – फाइनल, अहमदाबाद या कोलंबो

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version