Team India Prize Money: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की वर्ल्ड चैंपियन बनी और इसके लिए BCCI ने भारतीय टीम को 125 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी दिए. आज बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है. ऐसे में वह अपने खिलाड़ियों पर दिल खोलकर पैसे खर्च करता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि जब कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार चैंपियन बनी थी. तब बोर्ड ने उन्हें प्राइज़ मनी में कितने पैसे दिए थे. आइए आपको 1983 से 2023 तक सारी प्राइज़ मनी के बारें में बतातें हैं, कि कब और कौन सी टीम को बोर्ड ने कितने पैसे दिए थे.
Team India Prize Money: वनडे वर्ल्ड कप (1983)

BCCI आज दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, लेकिन एक वक्त था. जब बोर्ड के पास खिलाड़ियों को देने के लिए फंड नही था. तब स्वर कोकिला लता मंगेश्वर ने फंड जुटाने के लिए एक शो किया था. उस शो के आए पैसो से खिलाड़ियों को फंड दिया गया था. प्रत्येक प्लेयर्स को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिए गए थे.
Team India Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2007

टी20 विश्व कप 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यूवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी. भारत ने पहले ही एडिशन में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. माही की चैंपियन टीम के लिए BCCI ने प्राइज़ मनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये की ईनाम राशि का ऐलान किया था. इसके अलावा युवराज सिंह के शानदार प्रदर्शन के लिए 1 करोड़ रुपये अलग से दिए गये थे.
Team India Prize Money: वनडे वर्ल्ड कप 2011

28 सालों के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वानखेड़े स्टेडियम में इतिहास रचाते हुए दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था. धोनी के उस विनिंग सिक्स को फैंस आज भी याद करते हैं उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने ट्रोफ़ी जीती थी. तब BCCI ने धोनी की कप्तानी वाली चैंपियन टीम के लिए 39 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी की घोषणा की थी.
Team India Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप 2024

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दर्ज की, तो बीसीसीआई ने इनामी राशि के तौर पर 125 करोड़ रुपये की प्राइज़ मनी का ऐलान कर दिया था इसका चेक 4 जुलाई को BCCI सचिव जय शाह ने रोहित शर्मा एंड कंपनी को सौंफ दिया.
यह भी पढ़ें:– 5 Richest Cricketers In World: कौन हैं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर? टॉप-5 में शामिल हैं 4 भारतीय दिग्गज







